दो दिन नहीं करना होगा Smartphone चार्ज, मिलेगी 7000mAh की बैटरी और दूसरे बेहतरीन फीचर्स


हाइलाइट्स

7000mAh बैटरी के दमदार स्मार्टफोन
स्क्रीन में मिलेगा 90HZ का रिफ्रेश रेट
दो दिन तक यूज कर सकते हैं फोन की बैटरी

नई दिल्ली. टेक्नो (Tecno) के 2 नए स्मार्टफोन ने बाजार में घूम मचाई हुई है. ये दोनों स्मार्टफोन पावरफुल रैम और स्टोरेज के अलावा बेहतरीन बैटरी बैकअप के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि Tecno Pova 2 और Tecno Pova 3 स्मार्टफोन की बैटरी दो दिनों तक चलती है. दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी 7000mAh की Li-Polymer बैटरी दी गई है.

अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन में से किसी एक फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको Tecno Pova 2 और Tecno Pova 3 फोन की पूरी डिटेल बता रहे हैं, जिसमें आपको इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस के बारे में पूरी डिटेल मिलेगी.

यह भी पढ़ें : Samsung Big Days Sale: अब से पहले कभी नहीं आया ऐसा ऑफर, स्मार्ट टीवी के साथ सवा लाख रुपये का स्मार्टफोन फ्री

Tecno Pova 2 स्मार्टफोन
टेक्नो के इस फोन में 6.95 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है, जिसमें 1080×2460 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 60HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 48MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा, 2MP का मोनोक्रोम कैमरा है. सेल्फी के लिए, फोन में 8MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है.

Tecno Pova 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया है, जो दो कॉन्फिग्रेशन 6GB RAM+128GB स्टोरेज और 4GB RAM+64GB स्टोरेज के ऑप्शन में आता है. अगर आप इसे फोन को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है.

यह भी पढ़ें : भूल जाएं बिजली कटौती! इमरजेंसी रिचार्जेबल बल्ब करेगा पूरा घर रोशन, कीमत जानकर आएगी हंसी

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन
टेक्नो का ये स्मार्टफोन 40 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है. इसके लिए इसमें 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है. Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले 1080×2460 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है. सेल्फी के लिए फोन में 8MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है. Tecno Pova 3 स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.

Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi, Tecno

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More