
साइंस की दुनिया में कई बार ऐसे आविष्कार देखने को मिलते हैं, जिनसे हम चकित रह जाते हैं. और बात ऑटोमोबाइल सेक्टर की हो तो कहना ही क्या. रोज नए नए प्रयोग हो रहे हैं. सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है. खर्च घटाने की कोशिशें हो रही हैं. एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसी ही कुछ कोशिश नजर आ रही. इसमें ट्रक को मॉडिफाई कर इतना आरामदायक बनाया गया है कि कई लग्जरी कार भी इसके आगे फेल नजर जाएंगी.
ट्विटर पर वायरल हॉग (@ViralHog) एकाउंट से इसे शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग का मिनी ट्रक है. पहली नजर में तो आपको यह छोटा हाथी की तरह दिखेगा. लेकिन जैसे ही वीडियो आगे खुलता है, इसकी टेक्निक देखकर आप दंग रह जाएंगे. ट्रक का दरवाजा नीचे से ऊपर की ओर खुलता है. ड्राइविंग सीट के पास वाली सीट पर बैठी महिला ऑटोमैटिक सीट समेत बाहर आ जाती है. साइंस की मदद से इसे इतना शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है कि बिना सीट से उठे आप आसानी से ट्रक से बाहर आ जाएंगे. और बाहर बैठकर भी काम कर सकते हैं.
A truck with some awesome accessibility! ♿ #Accessibility #Truck #Awesome #ViralHog pic.twitter.com/JUzpEu7lzz
— ViralHog (@ViralHog) June 15, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 18:52 IST






