दाह संस्कार रोककर…मृत युवती को जिंदा करने का दावा, यहां घंटों चलता रहा अंधविश्वास का खेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक उपाध्याय/आजमगढ़: हाइटेक होते जमाने में भी लोग अंधविश्वास का दामन नहीं छोड़ रहे. ताजा मामला जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव का है, जहां एक युवती की सर्पदंश से मौत हो गई. परिजन शव को दाह संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे कि तभी चमत्कार का दावा करने वाली एक युवती ने शव को वाहन से नीचे उतरवा लिया.

फिर जमीन पर शव को रखकर मंत्रों का उच्चारण करने लगी. करीब 5 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन कोई चमत्कार नहीं हो सका. इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़-फूंक के नाम पर चमत्कार करने वाली युवती को हिरासत में ले लिया. इस दौरान मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया था.

स्कूल में घंटों चला ड्रामा
दरअसल, मुबारकपुर के अवांव गांव में गीता राजभर नामक युवती को सांप ने डस लिया. परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि बाजार में एक युवती मिली और दावा किया कि वह मृतका को जिंदा कर सकती है. परिजन भी उसकी बात में आ गए. युवती ने नसरूद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में लड़की के शव को रखकर चारों तरफ गोला बनाया और घूम-घूम कर मंत्रोचार करने लगी. पांच से 6 घंटा बीत जाने के बाद भी लड़की जिंदा नहीं हुई.

मां-बेटी गिरफ्तार
इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं झाड़-फूंक कर चमत्कार दिखने वाली युवती को हिरासत में ले लिया. एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि एक युवती की सांप के काटने से मौत हो गई थी. बगल के गांव अश्वना की रहने वाली गोबरी व उसकी पुत्री के द्वारा लोगों में यह अंधविश्वास फैलाया गया कि वह मृत व्यक्ति को जिंदा कर देंगे. इस मामले में मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags: Azamgarh crime news, Local18, Snakebite, Tantrik, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें