Job Alert : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, SSC ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

 पीयूष पाठक/ अलवर. सरकारी नौकरी का ख्वाब लेकर इन दिनों काफी संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर तैयारी के लिए कोचिंग व लाइब्रेरी फिर भी ज्वाइन कर रहे हैं. सरकारी नौकरी तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एसएससी ने आवेदन मांगे हैं. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही अभी तक की उम्र सीमा 18-25 व 18-27 के बीच होगा अनिवार्य है. ऐसे इच्छुक युवा जो एसएससी की ओर से सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं. उनके लिए यह सुनहरा अवसर है.

एसएससी ने मल्टी टास्किंग नॉन टेक्नीशियन व हवलदार के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पोस्ट के लिए 2 स्टेज मे पेपर लिया जाएगा. इसके बाद फिजिकल लिया जाएगा. एसएससी की तरफ से आवेदन 14 जून से शुरू हो गए है. इच्छुक आवेदक इसमे आवेदन कर सकते है. इसके लिए आवेदक कोइसका 100 रुपये शुल्क अदा करना होगा. इसकी अंतिम आवेदन तारीख 14 जुलाई रहेगी.

आवेदक ssc.nic.in. पर जाकर इसकी पूरी जानकरी ले सकते है.

फिजिकल के लिए पात्रता

इसके लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को पहले इस पेज वन का एग्जाम देना होगा. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी दूसरे चरण का एग्जाम देंगे इसमें सफल अभ्यर्थी को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा मेल को 1600 मीटर 15 मिनट में पूरा करना होगा तथा फीमेल को 1 किलोमीटर 20 मिनट में पूरा करना होगा

मेल के लिए 157. 5 सेंटीमीटर हाइट माननी होगी तथा फीमेल के लिए 152 सेंटीमीटर मान्य रहेगी .पूरी जानकारी के लिए आवेदन कर एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Tags: Hindi news, Job, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More