U&i capsule and portable speakers come in the market to compete with boat speakers – News18 हिंदी


हाइलाइट्स

U&i ने लॉन्च किए 2 नए ब्लूटूथ स्पीकर्स
वायरलेस स्पीकर में मिलेगा माइक और बेहतरी साउंड
दोनों स्पीकर्स की प्राइस 3 हजार रुपये के अंदर

नई दिल्ली. भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यू एंड आई (U&i) ने दो नए स्पीकर पेश किए हैं. ये हैं U&i कैप्सूल सीरीज 5W पोर्टेबल स्पीकर (U&i Capsule Series 5W Portable Speaker) और डिलाइट सीरीज 30W पार्टी स्पीकर (Delight Series 30W Party Speaker). ये स्पीकर्स आपको और आपके दोस्तों को कहीं भी और कभी भी मनोरंजन का आनंद देंगे.

U&i Capsule Series 5W Portable Speaker
Capsule सीरीज स्पीकर में आकार में छोटा और पोर्टेबल है और इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है. यह स्पीकर, स्मार्टफोन के स्टैंड के रूप में भी काम करता है. फिल्में देखना हो या फिर वीडियो कॉल, इस स्पीकर को दोनों ही कामों के लिए यूज किया जा सकता है. स्पीकर को फोन से कनेक्ट कर आप गाने सुन सकते हैं या फिर इसमें TF कार्ड लगाकर अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट चला सकते हैं. 5W का यह स्पीकर डीप बॉस और वोकल्स के साथ शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है. यह बेहद कॉम्पैक्ट है और कहीं भी ले जाया सकता है. स्पीकर 4 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन – वाइट, ब्लू, ग्रे और ब्राउन में आता है. इसमें 1200 mAh बैटरी है, जो तेजी से चार्ज हो जाती है और 5 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करती है.

यह भी पढ़ें : गर्मी से बचाने के लिए आ गई AC Bed Sheet, बेड पर बिछते ही हो जाएगी बर्फ की तरह ठंडी, कंफर्ट का भी रखेगी ख्याल

Delight Series 30W Party Speaker
डिलाइट सीरीज उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो अक्सर पार्टिया करते हैं. स्पीकर में ट्विन 15W स्पीकर हैं जो कुल 30W का साउंड आउटपुट प्रदान करते है. स्पीकर, क्रिस्प वोकल्स और डीप बास प्रदान करता है, आप इसमें ब्लूटूथ के माध्यम से भी गाने चला सकते हैं और साथ ही ऑक्स पोर्ट के माध्यम से अपने लैपटॉप के साथ इसे कनेक्ट कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप स्पीकर में TF कार्ड लगाकर भी अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट चला सकते है. स्पीकर कराओके सेशन के लिए वायर्ड माइक्रोफोन का भी सपोर्ट करता है. यदि आपको अधिक पावर और वॉल्यूम चाहते हैं, तो आप TWS फंक्शन का उपयोग करके दो Delight सीरीज स्पीकर को साथ में पेयर कर सकते हैं. स्पीकर में रिचार्जेबल 2400 mAh बैटरी है, और इसे स्टैंडर्ड माइक्रो USB एडाप्टर की मदद से चार्ज कर सकते है.

स्पीकर्स की कीमत
U&i कैप्सूल सीरीज और डिलाइट सीरीज बाजार में INR 1,199 रुपये और INR 2,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं. यूजर्स इन वायरलेस स्पीकर्स को भारत के सभी U&i आउटलेट्स और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

Tags: Boat, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More