
मुंबई. प्रभास, कृति सैनन और सैफअली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष रिलीज होते ही लोगों के गुस्से का शिकार हो गई. शुक्रवार को फैन्स ने जैसे ही रावण के सिर, विभीषण के बाल और हनुमान के डायलॉग्स सुने तो उनका मूड बिगड़ गया. निम्न दर्जे की भाषा बोलते फिल्म के किरदार लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए. फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं जिसपर डायरेक्टर ओम राउत खरे नहीं उतरे हैं. फिल्म में डायरेक्टर से ऐसी कई गलतियां हुईं हैं जिन पर लोग बिफर पड़े हैं. फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसकी खूब आलोचना की है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब खिल्ली उड़ाई है. इन गलतियों की वजह से लोगों का मूड बिगड़ गया है, नहीं तो ये फिल्म भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती थी.
रावण के डबल-डेकर सिरों को लेकर नाखुश हैं लोग
आदिपुरुष फिल्म में रावण का किरदार सैफ अली खान ने प्ले किया है. फिल्म के टीजर के दौरान भी सैफ अली खान के लुक की काफी आलोचना की गई थी. अब फिल्म में रावण के किरदार पर डबल-डेकर सिर लगाए गए हैं. ये लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. अभी तक जितनी भी जगह रावण के सिरों का जिक्र किया गया वहां बिल्कुल सीध में उनके सिर दिखाए गए थे. साथ ही रावण के किरदार में लोगों को सैफ अली खान भी नहीं जमे. ये आदिपुरुष की एक बड़ी गलती बताई जा रही है.
Seriously @omraut when did Ravan had double-decker heads & Mu$lim looking faces without Vibhuti & Tilak?
What abt the bland colours? Has it happened only during night time?
Can u name the #Ramayana you referred or took inspiration from in making #Adipurush ?#BoycottAdipurush pic.twitter.com/TK1nc5y4F1
— Tathvam-asi (@ssaratht) June 16, 2023
.
Tags: Adipurush, Kriti Sanon, Prabhas
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 16:03 IST






