अंबाला में है जैन धर्म का अद्भुत तीर्थ, श्वेतांबर मंदिर में हुई थी केसर की बारिश! जानें मान्यता


कृष्ण बाली/अंबाला: हरियाणा अपने ऐतिहासिक स्थलों और समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है. यहां के कोने-कोने में आज भी सदियो पुराने इतिहास की झलक देखने को मिलती है. क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में जैन धर्म को समर्पित एक तीर्थ है, जिसका सौंदर्य अलौकिक है और इतिहास अद्भुत.

अंबाला शहर के सर्राफा बाजार में बना भगवान सुपार्श्वनाथ जी को समर्पित श्वेतांबर मंदिर का निर्माण 129 साल पूर्व स्वर्गीय जैनाचार्य श्रीमद विजयानंद सूरी जी महाराज ने करवाया था. श्रद्धालुओं का कहना है कि करीब 15 साल पहले भगवान की मूर्ति पर केसर की बारिश हुई थी. माना जाता है कि भगवान सुपार्श्वनाथ की मूर्ति में चमत्कारी शक्तियां हैं.

…तब बंद हो गई थी बारिश
श्वेतांबर मंदिर में आए श्रद्धालुओं और मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य ने बताया कि जब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था तब बहुत तेज बारिश होने लगी. उस समय गुरुदेव ने अपना अंगवस्त्र देते हुए कहा कि इसे ऊपर गुंबद के पास रख दो. अंगवस्त्र गुंबद के पास रखते ही बारिश बंद हो गई और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के संपन्न हो गया.

दूर दूर से आते हैं श्रद्धालु
ऐसा माना जाता है कि अगर पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना की जाए तो भगवान तीर्थयात्रियों की मनोकामना पूरी करते हैं. बताया कि इस मंदिर में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है. यहां खास पत्थर लगे हैं. दरवाजों के कब्जे भी पीतल के हैं. बताया कि जैन मंदिरों में किसी प्रकार का प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता और न ही बांटा जाता है. इस मंदिर के लिए श्रद्धालुओं के मन में परम श्रद्धा है. भक्त हर साल मन में श्रद्धा का भंडार लिए देश के कोने-कोने से मंदिर में दर्शन करने आते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 15:38 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More