ओंकारेश्वर में भटकीं NRI बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने की मदद ; बोलीं- थैंक्यू इंडिया पुलिस, यू आर नंबर वन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रवीण मिश्रा/खंडवा: 12 ज्योतिर्लिंगों में शुमार ओंकारेश्वर धाम पर पहुंची तीन बुजुर्ग NRI महिलाएं रास्ता भटक गईं. उनको लाने वाली टूरिस्ट बस का कहीं पता नहीं था. एक तो सीनियर सिटिजन उस पर भी महिला होना, तो परेशान होना स्वाभाविक था. एमपी पुलिस से मिली मदद ने उन्हें गदगद कर दिया. इसके बाद स्थानीय पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को इंटनेट के माध्यम से सही स्थान पर पहुंचाया. भारतीय पुलिस की सजगता को देखकर NRI महिलाएं बेहद खुश हो गई और पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ इंडिया में ही संभव है, आप नंबर वन हो.
टीआई बलजीत सिंह बिसेन के मुताबिक, तीनों एनआरआई महिलाएं जोलंदन में रहती हैं. ओंकारेश्वर में घूमने के दौरान वे पीछे रह गईं, शायद बस निकल चुकी थी. हैरान और परेशान होकर तीनों थाना मांधाता पहुंची. उन्होंने अपना परिचय गुलाश बा,पति खोदूधर जेठवा, उम्र 80 वर्ष, विजया बेन, पति लक्ष्मण भाई, उम्र 74 वर्ष और भगवती बा, पति किरीट सिंह जडेजा, उम्र 66 वर्ष बताई हैं.

घर वापसी को लेकर थी परेशान
उन्होंने बताया कि वे तीनों ओंकारेश्वर दर्शन करने अहमदाबाद से चारभुजा ट्रेवल्स में आई थी. दर्शन के बाद वे रास्ता भटक गईं और बस कहीं नजर नहीं आई. उनके मोबाइल गाड़ी में रखे होने से कारण किसी का कॉन्टैक्ट नंबर भी उन्हें याद नहीं था. काफी हैरान परेशान बुजुर्ग महिलाओं को बस यह चिंता थी कि वे कैसे वापस लौट पाएंगी .

मांधाता पुलिस ने की मदद
मांधाता पुलिस के प्रधान आरक्षक भगवान धनगर ने पूरी बात सुनकर गूगल के माध्यम से चारभुजा ट्रेवल्स अहमदाबाद का नंबर पता किया. इसके बाद उन्होंने ट्रेवल्स एजेंसी से संपर्क किया और कुछ ही समय में अपनों से बिछड़ी तीनों एनआरआई सीनियर सिटीजन महिलाओं को उनसे मिलवा दिया. जब वे अपनों से मिली, तो तीनों महिलाएं खुशी जाहिर करते हुए इंडिया पुलिस को धन्यवाद देकर कहा आप तो नंबर वन हो

Tags: Khandwa news, Local18, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें