Archery World Cup Stage 3: अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पर साधा निशाना, फाइनल में अमेरिकी तीरंदाज को दी मात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेडेलिन. अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन की पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है. इंचियोन 2014 एशियाई खेलों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा के रजत पदक विजेता 33 साल के वर्मा ने शनिवार को फाइनल में अमेरिका के जेम्स लुट्ज को 148-146 से हराया.

विश्व कप के कई बार के स्वर्ण पदक विजेता वर्मा शुरुआती दो चरण से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे थे. उन्होंने इससे पहले रोमांचक व्यक्तिगत फाइनल में दुनिया के नंबर एक तीरंदाज और शीर्ष वरीय नीदरलैंड के माइक क्लोसेर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. आठवें वरीय वर्मा ने इसके बाद अंतिम चार के मुकाबले में ब्राजील के लुकास अब्रेयू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

Bazball Explainer: टेस्ट में ‘बैजबॉल गेम’ क्या है? कौन सी टीम इस फॉर्मूले पर कर रही काम, जानिए सबकुछ

अभिषेक का यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है
वर्मा का यह तीसरा व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक है. यह 2021 पेरिस चरण के बाद उनका पहला स्वर्ण है. उन्होंने अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पोलैंड के रॉक्लॉ में 2015 में जीता था. वह विश्व कप के व्यक्तिगत वर्ग में दो रजत और एक कांस्य पदक भी जीत चुके हैं.

भारत ने अभी तक 4 पदक जीते हैं
भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते हैं. रविवार को रिकर्व मिश्रित टीम भी कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेगी. टीम ने फ्रांस और नीदरलैंड को 6-0 के समान अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसे कोरिया के खिलाफ 3-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी. टीम कांस्य पदक के लिए चीनी ताइपे से भिड़ेगी.

Tags: Abhishek Verma, Archery

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें