1 या 2 नहीं, 3-3 सुपरस्टार ने ठुकराया ऑफर, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म… फिर चमक उठी फ्लॉप स्टार की किस्मत



नई दिल्ली. फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर (Border)’ आज भी लोगों के बीच काफई मशहूर है. आप आज भी इस फिल्म को जितनी बार देखें, कभी बोरियत महसूस नहीं करेंगे. इस फिल्म ने एक नहीं, बल्कि कई कलाकरों के करियर को बना डाला था. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, जो इंडिया और पाकिस्तान के युद्ध पर बेस्ड थी.

इस फिल्म में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रूप में सनी देओल, विंग कमांडर आनंद के रूप में जैकी श्रॉफ, सहायक कमांडेंट कैप्टन भैरों सिंह (बीएसएफ) के रूप में सुनील शेट्टी, सेकंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भान के रूप में अक्षय खन्ना, सूबेदार रतन सिंह के रूप में पुनीत इस्सर, नायब सूबेदार मथुरा दास के रूप में सुदेश बेरी और कुक हवलदार भागीराम के रूप में कुलभूषण खरबंदा दर्शकों के बीच छा गए थे. लेकिन, इस फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ जिसकी हुई थी वो थे अक्षय खन्ना, जो फिल्मी दुनिया में नए-नए आए थे. यह उनकी दूसरी फिल्म थी. उनकी पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉफ साबित हुई थी और वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर’ बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में अक्षय खन्ना धर्मवीर सिंह भान के रूप में देशभर में छा गए थे, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म रोल के लिए अक्षय मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, बल्कि मेकर्स और डायरेक्टर इस रोल के लिए किसी मशहूर एक्टर को लेना चाहते थे. कहा जाता है कि जेपी दत्ता इस रोल के लिए सबसे पहले सलमान खान के पास ऑफर लेकर गए थे. जब सलमान को धर्मवीर सिंह भान का रोल ऑफर हुआ तो वह खुद को इस रोल के लिए फिट नहीं माने और उन्होंने इस ऑफर को ठुकराया दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान के इनकार करने के बाद डायरेक्टर अक्षय कुमार के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने ने भी किसी वजह इस इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था. सलमान और अक्षय के बाद जेपी दत्ता अजय देवगन को भी अप्रोच किया और उन्होंने भी ऑफर को ठुकरा दिया, आखिरकार डायरेक्टर को नए नवेले एक्टर अक्षय खन्ना को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया और अक्षय ने तुरंत इसमें काम करने के लिए हामी भर दी. आज भी इस फिल्म में धर्मवीर सिंह भान के रूप में अक्षय खन्ना को याद किया जाता है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More