
CRPF Admit Card 2023 Released: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिग्नल स्टाफ के तहत ASI, SI भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (CRPF ASI, SI Admit Card 2023) जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (CRPF Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं. CRPF ASI SI Recruitment Exam जून महीने में आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn.digialm.com//EForms पर क्लिक करके भी CRPF ASI SI Admit Card 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड (CRPF Admit Card 2023) देख सकते हैं. CRPF में सिग्नल स्टाफ सब इंस्पेक्टर (रेडियो ऑपरेटर/क्रिप्टो/तकनीकी/सिविल) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (तकनीकी/ड्राफ्ट्समैन)-2023) परीक्षा 24 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएगी.
CRPF Bharti प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. इस भर्ती (CRPF Recruitment) अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 212 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
CRPF Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, सिग्नल स्टाफ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.
CRPF Admit Card 2023 चेक करें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
ये भी पढ़ें…
एसएससी एमटीएस, हवलदार को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं?
जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां से कर सकेंगे चेक
.
Tags: Admit Card, CRPF
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 13:57 IST






