Darbhanga Taramandal: तारामंडल दरभंगा में अब चलेगा सिर्फ 3D शो, 20 जून से लागू होगा नया टाइम टेबल


अभिनव कुमार/दरभंगा. 20 जून से दरभंगा में बना तारामंडल के सभी 5 शो 3D में चलाए जाएंगे. जिस पर विस्तृत जानकारी देते हुए तारामंडल सह ज्ञान और विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के प्रभारी पदाधिकारी सह प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि तारामंडल में चलाए जाने वाले सभी पांचों 3D शो के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है. जारी टाइम टेबल के अनुसार 20 जून 2023 से पहला 3D शो का समय सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक निर्धारित किया गया है.

इसके लिए पार्किंग प्रवेश का समय 10:00 बजे सुबह और पार्किंग से निकासी का समय 11:45 बजे निर्धारित किया गया है. इस शो का नाम Down of The Space Age दिया गया है . दूसरा 3D शो Robot Explorers सुबह 11:30 बजे से 12:15 बजे दोपहर तक चलेगा, जिसके लिए पार्किंग में प्रवेश का समय सुबह 11:15 बजे और पार्किंग से निकासी का समय 12:45 बजे दोपहर निर्धारित किया गया है. तीसरा और चौथा 3D शो Down of The Space Age क्रमशः 01:40 बजे दुपहर से 02:25 बजे और 02:45 बजे से 03:30 बजे दुपहर तक चलेगा . तीसरे 3D शो के लिए पार्किंग प्रवेश 01:20 बजे और निकासी 02:45 बजे चौथे शो के लिए पार्किंग प्रवेश 02:30 बजे दुपहर और निकासी 04:00 बजे निर्धारित किया गया है. 5वाँ 3D शो Robot Explorers 04:00 बजे दुपहर से 04:45 बजे तक चलेगा . इसके लिए पार्किंग प्रवेश 03:40 बजे दुपहर में और निकासी का समय 05:15 बजे में निर्धारित किया गया है .

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 13:53 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More