पत्नी को रास नहीं आया पति का गुस्सा, प्रेमी के साथ मिलकर सिर में दे मारा हथौड़ा, फिर…

हाइलाइट्स

कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके की घटना
महिला का पति और प्रेमी दोनों आपस में दोस्त थे
पुलिस ने मौके से युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया है

कोटा. राजस्थान में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल (Murder of Relationships) सामने आया है. इस बार मामला कोचिंग सिटी कोटा से जुड़ा है. यहां एक पत्नी (Wife) ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार डाला. हत्या की यह वारदात शराब पार्टी में हुई. वारदात के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को वहां से उठवाया. शव को एमबीएस अस्पताल की र्माचरी में रखा हुआ है. वहां आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

पुलिस के अनुसार वारदात कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में स्थित मुंबई योजना इलाके में शनिवार रात को हुई. वहां लक्ष्मी नाम की महिला ने अपने पति गोविंद को प्रेमी सुनील के साथ मिलकर मार डाला. दरअसल गोविंद और सुनील साथ-साथ रहते थे. दोनों दुनिया को अपने आपको भाई-भाई बताते थे. बताया जा रहा है कि इस भाईचारे के बीच लक्ष्मी और सुनील कब एक दूसरे के नजदीक आ गए उसे पता ही नहीं चला.

पति और प्रेमी कर रहे थे शराब पार्टी
शनिवार रात को गोविंद और सुनील बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. लक्ष्मी भी उनके पास ही बैठी थी. उसी दौरान किसी बात को लेकर गोविंद और सुनील में कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि लक्ष्मी ने अपने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर अपने ही पति गोविंद के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर डाली. उसके बाद दोनों खून से लथपथ गोविंद के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस खंगाल रही है दोनों की जन्मकुंडली
बाद में आसपास के लोगों की सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाया. पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर वहां से साक्ष्य भी जुटाए हैं. पुलिस गोविंद और सुनील की जन्मकुंडली खंगाल रही है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. राजस्थान में रिश्तों के कत्ल की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी राजस्थान में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं.

Tags: Crime News, Kota news, Murder case, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More