राजस्थान का यह IAS अधिकारी ​बना लोगों के लिए मिसाल, लिया ऐसा संकल्प कि सभी कर रहे तारीफ


 

 

निखिल स्वामी/ बीकानेर. मरुधरा और मारवाड़ के इलाका बीकानेर में अब लोग देहदान के प्रति जागरूक हो रहे है. ऐसे में एक ऐसे अधिकारी ने देहदान का संकल्प लिया है. जिससे लोगों में एक अनुकरणीय मिसाल पेश होगी. इस अधिकारी के बाद बीकानेर में अन्य सैकडों लोगों ने भी देहदान का संकल्प पत्र भरा है. आईएएस अधिकारी और बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने देहदान करने का संकल्प लिया है. आईएएस नीरज के पवन ने मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए अपनी देह दान का संकल्प पत्र भरकर एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉं गुंजन सोनी को सौंपा है.

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि समानव जीवन मिला तो उसे मृत्यु के बाद शरीर को राख मेे बदलने से बेहतर है कि नश्वर काया को चिकित्सकीय शोध के लिए दान देकर समाज को कुछ देकर जाऊ.मेरी देह पर परीक्षण कर यदि कोई कुशल चिकित्सकबनता है तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी.

उन्होंने बताया कि कि शरीर नश्वर है और मृत्यु तय है. ऐसे में मृत्यु के बाद भी हमारी काया मानव जीवन के किसी काम आ सके इस भावना से मैंने देहदान का संकल्प लिया है. देहदान से चिकित्सा क्षेत्र में शोध किये जाने से पूरी मानव जाति लाभान्वित होगी. मेरे इस कदम से आमजन भी जागरूक होंगे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More