
नई दिल्ली. JEE Advanced Result 2023: हैदराबाद जोन के वविला चिड़विलास रेड्डी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एडमिशन के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में टॉप किया है. बता दें कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के रिजल्ट रविवार को घोषित किए गए हैं. इस साल परीक्षा का आयोजन करने वाले आईआईटी गुवाहाटी के अनुसार, रेड्डी ने 360 अंकों में से 341 अंक हासिल किए हैं. आईआईटी हैदराबाद जोन की ही नयाकांति नगा भव्या श्री 298 अंक प्राप्त कर लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं हैं.
बता दें कि आईआईटी-जेईई एडवांस्ड के दोनों पत्रों की परीक्षा में कुल 1,80,372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 36,204 लड़कों और 7,509 लड़कियों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा पास की है. यह परीक्षा चार जून को आयोजित की गई थी. परीक्षा 2 शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी.
13 विदेशी उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की
जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा के लिए 125 विदेशी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 108 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें से कुल 13 विदेशी उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है.
ये भी पढ़ें-
Education News: स्कूलों में लागू होगा यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर, फर्जी इनरोलमेंट पर लगेगी रोक
Education News: एग्जाम में टैबलेट, बच्चों के लिए एआई आधारित ऐप, डिजिटल शिक्षा के लिए हो रहें ये काम
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड के लिए यह एक योग्यता परीक्षा है. (भाषा के इनपुट के साथ)
.
Tags: Education news, JEE Advance, JEE Exam
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 12:56 IST






