भीषण गर्मी से बिहार के गया में कोहराम, अब तक 3 की मौत, हीट स्ट्रोक वार्ड में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती

कुंदन कुमार/गया. दक्षिण बिहार के जिले मे भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति है. इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को गया जिला का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अगले 5 दिनों तक जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिख रही है. 23 जून तक जिले में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

हीट वेव के कारण जिले में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने हीटस्ट्रोक वार्ड में शनिवार की शाम तक 52 मरीज भर्ती हो चुके हैं. हीट स्ट्रोक के कारण 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा
गया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को 16 मरीज भर्ती हुए थे, जबकि शनिवार की देर शाम तक मरीजों की संख्या 52 तक पहुंच गई है. 14 जून को बिपार्ड में कार्य कर रहे मजदूर और  एक कोच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 जून को हीटवेव से मरीज की मृत्यु हुई है. इन्हें काफी तेज बुखार देखी गयी थी.

अस्पताल में यह है तैयारी
हीट वेव से निपटने के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. हीटवेव से आने वाले मरीजों के लिए बेड को आरक्षित रखा गया है. पर्याप्त दवा, आइस पैक, वाटर कूलर की व्यवस्था है ताकि इलाज में कोई कमी ना हो. सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मुख्यालय में लगातार बने रहें, ताकि मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके. सभी एंबुलेंस में भी आइस पैक ओआरएस पेरासिटामोल इत्यादि दवा रखी गई है. हर पंचायत में दो-दो अलग से एंबुलेंस भी चिन्हित रखा गया है, ताकि किसी टोले में किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा सके.

हीट स्ट्रोक वार्ड में 48 बेड सुरक्षित
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ.प्रो प्रकाश सिंह ने बताया कि हीट स्ट्रोक वार्ड में 48 बेड इन मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था के साथ सुरक्षित रखा गया है. शुक्रवार तक 16 मरीज भर्ती हुए थे. जबकि शनिवार की देर शाम तक कुल 52 मरीज भर्ती हो चुके हैं. जिसमें 30 मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि 5 मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं 16 मरीज को दूसरे विभाग में शिफ्ट किया गया है. इन्होंने बताया कि लोगों में अफवाह ना फैले और लोग पैनिक न हो इसके लिए बुलेटिन जारी किया जा रहा है.

Tags: Bihar weather, Gaya news, Heatwave

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More