एक शेयर खरीदो और पाओ 60 रुपये का डिविडेंड, Tata ग्रुप की इस कंपनी ने किया ऐलान, जानिए कैसे उठाएं फायदा


हाइलाइट्स

टाटा एलेक्सी अपने शेयरधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही है.
पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 8.85 फीसदी की तेजी आई है.
रिकॉर्ड और एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने पर निवेशक डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.

Tata Elxsi Dividend: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और किसी कंपनी से अच्छा डिविडेंड यानी लाभांश लेने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक बेहतर अवसर आया है. टाटा ग्रुप की एक दिग्गज कंपनी अपने शेयरधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया है. ऐसे में आप एक निश्चित तारीख से पहले शेयर खरीदने पर डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.

टाटा एलेक्सी ने अपने शेयरधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया था और अब इसकी रिकॉर्ड डेट नजदीक आ गई है. कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 606 फीसदी का लाभांश शेयरधारकों को दिया जाएगा. आइये जानते हैं डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट की तारीख क्या है.

ये भी पढ़ें- स्टॉक मार्केट में एक्स-डेट और रिकॉर्ड-डेट क्या मतलब होता है, निवेशकों के लिए ये तारीखें क्यों होती हैं जरूरी?

स्टॉक ने साल दर साल दिया बेहतर रिटर्न
टाटा एलेक्सी के शेयर का मौजूदा भाव 7614.55 रुपये है. पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 8.85 फीसदी की तेजी आई है, जबकि 6 महीने में 20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. वहीं, टाटा एलेक्सी के शेयर ने पिछले 5 साल में निवेशकों को 470 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. 22 जून 2018 को इस स्टॉक का भाव 1318 रुपये था और आज प्रति शेयर की कीमत बढ़कर 7614.55 रुपये हो गई है. अगर 5 साल पहले किसी निवेशके ने टाटा एलेक्सी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके निवेश की कीमत बढ़कर 5,78,000 रुपये के करीब होती.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड और एक्स डेट
टाटा एलेक्सी ने 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 जून रखी है. वहीं, इसी तारीख को कंपनी एक्स-डिविडेंड भी ट्रेड करेगी यानी रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट दोनों समान रहेगी. अगर कोई निवेशक इस तारीख से पहले शेयर खरीदता और रिकॉर्ड डेट के बाद तक उन्हें पोर्टफोलियो में रखता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा.

क्या है कंपनी का कारोबार
टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव और ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्रीज की जानी मानी कंपनी है और ओईएम और सप्लायर्स के साथ काम करती है. कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डर्स की 56.08 फीसदी हिस्सेदारी है, बाकी 43.92 फीसदी स्टैक प्रमोटर्स के पास है. म्यूचुअल फंड्स के पास 1.85 प्रतिशत और रिटेल इन्वेस्टर्स के पास 32 फीसदी होल्डिंग है.

Tags: Money Making Tips, Multibagger stock, Stock market, Tata

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More