On This Day: कपिल देव ने आज ही के दिन रचा था इतिहास, जिंबाब्वे के खिलाफ शतक ठोक बनाया था रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारत ने आज ही के दिन 1983 में जिंबाब्वे को हराया
कपिल देव ने शतकीय पारी खेल रचा था इतिहास

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आज तक 3 वर्ल्ड कप जीते है. पहला साल 1983 में, दूसरा 2007 में और तीसरा साल 2011 में. टीम इंडिया के लिए पहला विश्व कप बेहद ही खास था. फाइनल में हमने वेस्टइंडीज को हराया था. भारत को फाइनल तक पहुंचाने में कपिल देव का बहुत बड़ा हाथ था. दरअसल, वह आज का ही दिन (18 जून) था, जब कपिल देव ने इतिहास रचा था. कपिल देव ने  जिंबाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में बेहतरीन शतक जड़ा था.

भारतीय कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने उतरे सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत शून्य पर ही आउट हो गए थे. इसके बाद मोहिंदर अमरनाथ ने 5, संदीप पाटिल ने 1, यशपाल शर्मा ने सिर्फ 9 रन बनाए. भारतीय टीम यहां काफी मुश्किल में दिखाई दे रही थी. लेकिन कपिल देव के इरादे कुछ और ही थे. वह 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. जहां उन्होंने भारत के लिए वनडे में पहला शतक भी ठोक दिया और टीम इंडिया को भी मझधार से निकाला.

सौरव गांगुली के बयान से मच सकता है बवाल, बोले- ‘IPL जीतना उतना आसान नहीं विराट…’

कपिल देव ने इस मुकाबले में कुल 175 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के जड़े थे.  उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारत ने 60 ओवर में 266 का रन का स्कोर खड़ा किया था. चेज करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 57 ओवर में 235 रन ही बना सकी थी. जिंबाब्वे की ओर से सिर्फ एक खिलाड़ी केविन करन अर्धशतक जड़ने में कामयाब हुए थे. नतीजा यह हुआ था कि भारत ने इस मैच को शानदार 31 रनों से जीत लिया था.

बता दें कि इस महामुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने भी टीम का पूरा साथ दिया था. जिंबाब्वे के रोबिन ब्राउन रन आउट हो गए थे. इसके बाद ग्रैंट पीटरसन को  रोजर बिन्नी ने आउट किया था. उन्होंने 2 विकेट लिए थे. दिग्गज क्रिकेटर मदन लाल ने इस मुकाबले में बेहतरीन 3 विकेट झटके थे. मोहिंदर अमरनाथ ने 1, बलविंदर संधू ने 1 और कपिल देव ने भी 1 विकेट अपने नाम किया था.

Tags: Kapil dev, On This Day, Team india, World cup 1983

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें