मनोज शुक्ला के पिता को कैसी लगी 'आदिपुरुष', विवादित डायलॉग्स पर दिया ये बयान, मां बोलीं- पता नहीं क्यों…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स राइटर मनोज मुंतशिर ऑडियंस के निशाने पर हैं. फिल्म के डायलॉग्स लिखने के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं. इन आलोचनाओं पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसे डायलॉग्स लिखे, जिससे कि आज की जनरेशन से कनेक्ट हो सके. लेकिन उनके इस जवाब से ऑडियंस संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें माफी मांगने के लिए कह रहे हैं. इस बीच मनोज शुक्ला के पेरेंट्स ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म को अच्छा बताया है. उन्होंने कहा कि फिल्म को रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ने के बाद लिखा गया है.
मनोज मुंतशिर शुक्ला के पिता शिवप्रताप शुक्ला ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा कि आदिपुरुष बहुत ही अच्छी फिल्म है और इसकी कहानी वेद और पुराणों को पढ़ने के बाद ही लिखा गया है. उन्होंने कहा कि आदिपुरुष को लेकर लोग वेवजह ही विवाद कर रहे हैं. उन्होंने रामायण की एक प्रसिद्ध चौपाई का उदाहरण देते हुए इसे लोगों का नजरिया बताया.
शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि जिसकी जैसी सोच है, वह उसी हिसाब से फिल्म को देख रहा है. फिल्म में कुछ गलत नहीं है. फिल्म धार्मिक ग्रंथ पर आधारित है. हिंदू धर्म पर आधारित है. लोगों की अपनी-अपनी सोच है. शिवप्रताप ने बेटे मनोज शुक्ला की सराहना की है. उन्होंने कहा कि ‘आदिपुरुष’ को लेकर उनकी फैमिली और रिश्तेदारी में मनोज की चर्चा है.
मनोज मुंतशिर शुक्ला की मां प्रेमा शुक्ला कहा कहना है कि मनोज ने अपने नाना से धर्म-आध्यत्म सीखा है. वह बचपन में उन्हीं के पास रहा है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की लिखी फिल्म के भाव समझिए. लोग पता नहीं क्यों आपत्ति जता रहे हैं? बता दें मनोज की सबसे ज्यादा आलोचना ‘आदिपुरुष’ में हनुमान जी वाले डायलॉग ‘तेल तेरे बाप का’ की हो रही है.
आदिपुरुष भले ही विवादों में है, लेकिन मेकर्स के लिए खुश हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने सभी भाषाओं में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है, जबकि हिंदी में 37.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म में प्रभास, कृति सैनन, सनी सिंह, सैफ अली खान और वत्सल सेठ जैसे प्रतिभाशाली कलाकार है. ‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें