कमाल हैं बिहार के इंजीनियर! सड़क से 6 फीट नीचे बनाया पुल; Video देख आप पकड़ लेंगे सिर


अभिनव कुमार/दरभंगा. आए दिन सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब हरकतों के लिए बिहार सरकार के इंजीनियर का काफी मजाक बनता है. उनके डिजाइन किए हुए पुल-पुलिया लोगों के हंसी के पात्र बन जाते हैं. वहीं ये लोगों के लिए परेशानी के सबब भी बन जाते हैं. ऐसा ही मामला दरभंगा जिला में देखने को मिला. जिले के हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव में बना एक पुल अपने निर्माण को लेकर काफी चर्चा में है. स्थानीय लोगों के द्वारा इस पुल का नाम डूबा पुल रखा गया है. साल में यह पुल 3 महीने पानी में ही डूबा रहता है. इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुल सड़क से छह फीट नीचे है.

इंजीनियरिंग की इस अजीबोगरीब कारनामे को देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. आमतौर पर सड़क या एप्रोच पथ से पुल पुलिया का निर्माण ऊंचा होता है, लेकिन शायद यह दुनिया का पहला पुल होगा जो सड़क से लगभग 6 फीट नीचे बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बरसात और बाढ़ में यह पुल डूब जाता है. यह बाढ़ ग्रसित एरिया है और बाढ़ आने से ये पुल लगभग डूबा रहता है. यातायात पूरी तरह से बाधित हो जाती है. बाढ़ में पूल पर दुर्घटनाएं भी होती है. पिछले ही बाढ़ में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी.

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
गांव के स्थानीय निवासी सुधीर कुमार सिंह , पिंटू सिंह के साथ और भी कई सारे ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की है. लेकिन हर बार पिछले कई साल से पुल का डीपीआर तैयार होने की बात सुन रहे हैं. लेकिन अब तक इस पुल का निर्माण नहीं हो सका है. सड़क से काफी नीचे होने के कारण जब बाढ़ आती है, तो पुल डूब जाता है. मुख्यालय से सीधे तौर पर संपर्क गोढ़ियारी गांव के साथ-साथ आसपास के कई गांव का टूट जाता है. लोगों को एक लंबी दूरी तय कर मुख्यालय जाना होता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 15:50 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More