
हाइलाइट्स
रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के जड़े थे
केकेआर के स्टार बैटर को मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें एडिशन में लगातार 5 गेंदों पर छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल में खेलने वाले इस होनहार बैटर ने यह दिखा दिया है कि आने वाला समय उन्हीं का है. लेकिन क्या रिंकू सिंह की कोई गर्लफ्रेंड है? इसका जवाब उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने दे दिया है. रिंकू सिंह के लिए आईपीएल 2023 शानदार रहा. उन्होंने अपनी टीम में बेहतरीन तरीके से फिनिशर का रोल अदा किया.
रिंकू सिंह ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी जिसमें वह सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे थे. लोगों ने इस फोटो को खूब पसंद किया खासकर लड़कियों ने. एनडीटीवी के कॉन्क्लेव में जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, इसपर रिंकू ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं है, मैं अभी सिंगल हूं.
यह भी पढ़ें: ODI World Cup Qualifiers 2023: 10 टीमें… 34 मुकाबले… 2 स्थान के लिए आज से घमासान
टी20 टीम में मिल सकता है मौका
25 वर्षीय रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन जुटाए. रिंकू अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंच गए हैं. उन्हें आगामी वेस्टइंडीज टूर के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर 12 जुलाई से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.
‘सफाई कर्मचारी की नौकरी भाई ने दिलवाई थी’
रिंकू ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘मेरा भाई एक कोचिंग सेंटर में काम करता था. उसने मुझे वहां सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलवा दी. मेरा काम फर्श साफ करना था जिसके लिए मुझे क्रिकेट छोड़ना पड़ा. हालांकि बाद में मैंने अपनी मां को विश्वास दिलाया कि मैं खेल में सुधार करके अपनी फैमिली की आर्थिक स्थिति सुधार सकता हूं.’ रिंकू को 16 साल की उम्र में उत्तरप्रदेश टीम में शामिल कर लिया गया था. उन्हें साल 2014 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू का मोका मिला.
.
Tags: Rinku Singh
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 10:33 IST






