Delhi Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर, आधी रात को 2 युवतियों की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ हैं. यहां पर एक डबल मर्डर की घटना सामने आई है. घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है. बदमाशों ने दोनों महिलों को गोली मारी है. हालांकि, गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आरके पुरम इलाके की यह घटना है. फायरिंग की ये घटना शनिवार देर रात हुई है. घटना के बाद आरके पुरम के अंबेडकर बस्ती में सनसनी फेल गई. दिल्ली के साउथ वेस्ट डीसीपी मनोज ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हमलावर दोनों युवतियों के भाई की तलाश में आए थे. प्रारंभिक जांच में यह पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है. फिलहाल, मामला दर्ज किया गया है.

उधऱ, फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. कहा जा रहा है कि दो गुटों में विवाद की वजय से घटना को अंजाम दिया गया है. फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बाद में दो महिलाओं को गोली लगने से मौत हो गई. फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस को आई थी सूचना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर पुलिस को कॉल आई थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि दो बहनों को गोली मारी गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि ज्योति और पिंकी नाम की दो महिलाओं को गोली मारी गई है. दोनों को एसजे अस्पताल ले जाया गया गया था. वहीं, इस घटना पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हैरानी जताई और शोक व्यक्त किया है.

Tags: Delhi news updates, Delhi police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें