
हाइलाइट्स
मोईन अली ने 2 साल बाद टेस्ट में शा
नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है और पहले 2 दिन का खेल रोमांच सा भरा रहा. इंग्लैंड ने पहले दिन ही 393/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (126) के शतक के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड से 82 रन पीछे है. इस टेस्ट में इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर मोईन खान की टीम में वापसी हुई है. वो संन्यास से 2 साल बाद बाद फिर से टीम में लौटे हैं और आते ही मोईन ने ये साबित कर दिखाया कि क्यों कप्तान बेन स्टोक्स ने उनसे संन्यास से लौटने की गुजारिश की थी.
मोईन अली ने पहले बल्ले से अपना दम दिखाया और फिर गेंद हाथ में आते ही ये बता दिया कि क्यों उन्हें टेस्ट क्रिकेट में इतना खतरनाक माना जाता है. मोईन अली ने अपने कमबैक टेस्ट में अबतक 2 विकेट लिए हैं. उन्होंने पहला विकेट WTC FINAL के हीरो ट्रेविस हेड का लिया. हेड को उन्होंने अपनी फ्लाइटेड गेंद में फंसाया और हेड की पारी 50 रन पर खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया. मोईन ने जिस अंदाज में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को बोल्ड किया, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया.
What was that Moeen Ali.. #ENGvAUS #Ashes #Ashes23 pic.twitter.com/dATMqppgXQ
— Abu Zaid Sarooji (@Sarooji_) June 17, 2023
.
Tags: Ashes, Cameron Green, England vs Australia, Moeen ali
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 08:55 IST






