
हाइलाइट्स
सिंपल उपायों की मदद से आप अपने रूम को गर्मी में कूल रख सकते हैं.
आप घर के छत पर रिफ्लेक्टिव पेंट या चूना और फेविकॉल से पेंट करें.
How To Keep House Cool In Summer: चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है. देश के अधिकतर राज्य लू और गर्मी की मार झेल रहे हैं. गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं और कम से कम बाहर निकल रहे हैं. स्कूलों में भी छुट्टी दे दी गई है, लेकिन कई लोगों की समस्या है कि दिन चढ़ने के साथ-साथ उनके घर और रूम का तापमान भी बढ़ने लगता है और घर के अंदर भी गर्मी से आराम नहीं मिलता. सभी के लिए हर वक्त एसी या कूलर आदि चलाना संभव नहीं. यहां हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने घर को गर्मी में भी कूल रख सकते हैं और तपन से राहत पा सकते हैं.
घर को इस तरह रखें ठंडा
रिफ्लेक्टिव पेंट का इस्तेमाल
जैसे जैसे छत धूप के संपर्क में आता है, ये गर्म होने लगते हैं और इसकी वजह से पूरा घर का तापमान बढ़ने लगता है. लेकिन अगर आप छत पर रिफ्लेक्टिव पेंट लगाएं तो धूप के प्रभाव को कम किया जा सकता है. बाजार में ये पेंट आसानी से उपलब्ध हैं.
चूना और फेविकॉल का इस्तेमाल
अगर आप महंगा रिफ्लेक्टिव पेंट नहीं खरीद सकते हैं तो आप सामान्य चूना में फेविकॉल मिलाकर भी अगर अपने छत या दीवार को पेंट करें तो इससे धूप के तपन को कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़
सही समय पर खोलें खिड़कियां
अगर आप सुबह सूर्योदय से पहले और रात में सूर्यास्त के बाद खिड़कियां खोलें तो इससे रूम का तापमान अच्छा रहेगा. लेकिन अगर आप दोपहर के वक्त खिड़कियों का खोलकर रखेंगे तो इससे रूम गर्म हो जाएगा.
फॉल्स सीलिंग
अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं और तेज धूप में छत तपने लगता है तो ये रूम को भी गर्म करेगा. लेकिन अगर आप घर में फॉल्स सीलिंग लगवाएं तो ये रूम के तापमान को कम रखने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें : मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा
खिड़की पर रखें गीला तौलिया
आप अपने घर में अगर गर्मी को कम करने के लिए गीला तौलिया या भारी कपड़े टांगे तो इससे भी रूम को ठंडा रखा जा सकता है.
टेबल फैन का ऐसा प्रयोग
अगर आप टेबल फैन के आगे बड़े से बर्तन में ठंडा पानी रखें तो इससे हवा टकराकर ठंडी हवा को रूम में फैलाएगी. इस तरह आपका रूम ठंडा रहेगा.
एक्जॉस्ट फैन का प्रयोग
अगर घर में वेंटिलेशन नहीं है तो इस वजह से घर में गर्मी हो सकती है. ऐसे में आप अपने घर में एक्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें. ये रूम के गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है.
हरे नेट का इस्तेमाल
कुछ लोग अपने बाहरी दीवारों पर हरे रंग के कपड़े वाले नेट को टांग कर रखते हैं जो गर्मी को बाहर रोकने में मदद करता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 09:22 IST






