कौन होता है एक्साइज इंस्पेक्टर ? कैसे मिलती है यह जॉब ? कितनी होती है सैलरी ?

How to Become Excise Inspector, Central Government Jobs: अगर आप केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित और पॉवरफुल नौकरी पाना चाहते हैं, जिसकी सैलरी भी बढ़िया हो, तो आप एक्साइज इंस्पेक्टर बनने का लक्ष्य रख सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि एक्साइज इंस्पेक्टर कौन होता है, ये कैसे बनते हैं, और एक एक्साइज इंस्पेक्टर को सैलरी कितनी मिलती है. इससे जुड़ी सभी जानकारी नीचे चेक करें.

बता दें कि एक एक्साइज इंस्पेक्टर का काम होता है इंपोर्ट और एक्सपोर्ट किए जाने वाले उत्पादों पर नज़र रखना, उनसे कस्टम ड्यूटी, सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी और सर्विस टैक्स वसूलना. एक्साइज इंस्पेक्टर की तैनाती आम तौर पर एयरपोर्ट, क्षेत्रीय हेडक्वार्टर, कस्टम हेडक्वार्टर और कस्टम विभागों में होती है.

Excise Inspector Exam Selection Process: कैसे मिलती है नौकरी
बता दें कि एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको एसएससी सीजीएल का एग्जाम निकालना होगा. यह परीक्षा हर साल एसएससी की ओर से आयोजित की जाती है. यह परीक्षा दो टियर में होती है. जिसमें टियर 1 एवं टियर 2 का एग्जाम शामिल होता है.

How to Become Excise Inspector Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में बहुविकल्पीय के प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित होते हैं. इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है. टियर 1 निकालने वालों को टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होता है. इसमें मैथमेटिकल एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन एवं जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाते हैं. साथ ही कंप्यूटर नॉलेज और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट भी लिया जाता है.

Excise Inspector Eligibility: कौन दे सकता है परीक्षा
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम हाईट 157.5 एवं महिलाओं की न्यूनतम हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरुषों के सीने की चौड़ाई 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए. वहीं महिलाओं का वज़न कम से कम 48 किलो होना चाहिए.

Excise Inspector Salary: कितनी मिलती है सैलरी
एक्साइज कॉन्स्टेबल को 7वें वेतनमान आयोग के तहत पे लेवल 7 की सैलरी दी जाती है. इस तरह एक्साइज कॉन्स्टेबल को 44900 रुपये से लेकर 1,42400 रुपये का पैकेज दिया जाता है. बेसिक पे 44,900 रुपए का होता है. साथ ही एचआरए, ट्रैवल अलावेंस समेत अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें-
Government Jobs: सरकारी नौकरी में क्या होता है ग्रुप ए, बी, सी और डी का मतलब ? जानिए इनमें अंतर
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नौसेना में बनना है अग्निवीर, तो शुरू कर दें तैयारी, इस तारीख से भरे जाएंगे फॉर्म

Tags: Government jobs, Job

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More