12 दिन बाद मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता, चमक उठेगा भाग्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धनु राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर अनुकूल होने जा रहा है.
सिंह राशि में मंगल का ये गोचर वृषभ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा.

Mangal Grah Ka Gochar : वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है. मंगल ग्रह रक्त का कारक है और यह साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है. इस वर्ष 2023 में 1 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में मंगल 1 जुलाई से 17 अगस्त तक रहेंगे. सिंह राशि सूर्य की राशि मानी जाती है. जब मंगल सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगें, तो इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनको मंगल ग्रह के इस गोचर से बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, कौन सी हैं वे तीन राशियां.

इन राशियों को मिलेगा अनुकूल परिणाम

-वृषभ राशि

मंगल ग्रह के इस गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलने वाला है. सिंह राशि में मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा. इस राशि में मंगल ग्रह कुंडली के चतुर्थ भाव में होंगे. इस दौरान आप कोई मनचाहा वाहन खरीद सकते हैं. आप अपने आराम में वृद्धि का अनुभव करेंगे. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. इस दौरान आपकी माता का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा.आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें – पाना चाहते हैं सुख शांति और तरक्की, बेडरूम में रखें 4 बातों का ध्यान, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

– सिंह राशि

मंगल ग्रह का ये गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ रहने वाला है. इस राशि में मंगल चतुर्थ और नौवें भाव के स्वामी है. मंगल ग्रह के इस गोचर के दौरान आप अपने आप को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे कि आप जो भी काम अपने हाथों में लेंगे, उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा चौथे भाव में मंगल की दृष्टि होने से सिंह राशि वाले भूमि, वाहन और धन के मामले में लाभ प्राप्त करेंगे. अचानक धन लाभ की संभावनाएं बन रही है.

यह भी पढ़ें – सोई किस्मत जगा सकती है तुलसी, पूजा-पाठ के साथ ज्योतिषी उपायों में भी आती है काम, जानें इससे जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें

-धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर अनुकूल होने जा रहा है. मंगल धनु राशि के नवे भाव में गोचर कर रहे हैं. जो भाग्य और आध्यात्मिकता के लिए अनुकूल है. इस दौरान आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, और आपके प्रयास सफल रहेंगे. साथ ही घर-परिवार में कोई सांस्कृतिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. छात्र वर्ग विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह उनके लिए अनुकूल समय है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें