Amethi News: युवती का नाले में मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पाण्डेय/अमेठी: यूपी के अमेठी में शौच के लिए गई युवती का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे सरजू का यादव रिचौरा गांव का है. जहां की रहने वाली 23 वर्षीय युवती रंजीता उर्फ संध्या पुत्री शिव कुमार यादव दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही किनारे मौजूद नाले की तरफ शौच के लिए गई थी. काफी देर बाद रंजीता घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

परिजन जब नाले की तरफ गए तो वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया की रंजीता नाले में डूब गई है, जिसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नाले में जाकर रंजीता के शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका के चाचा रवि यादव ने कहा कि रंजीता शौच के लिए नाले की तरफ गई थी और जब काफी देर तक नहीं लौटी तो हम लोग उसकी तलाश में जुट गए. नाले की तरफ जाने पर पता चला कि वो नाले में डूब गई है, जिसके बाद हम लोग नाले से उसके शव को निकालकर बाहर ले आये और घर चले आए.

फिलहाल पूरे मामले को लेकर जामो एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामला की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Amethi news, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें