
नई दिल्ली. डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) ने आम लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दी है. यह बदलाव पॉजिटिव रहा है. पेमेंट करने का तरीका भी बहुत बदल गया है. अब बैंकों में जाकर लाइन लगाकर पैसा निकालने या जमा कराने की जरूरत खत्म हो गई है. इसी तरह ऑनलाइन पेमेंट में भी UPI ने पूरा गेम बदल डाला है. अब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आईवीआर-बेस्ड यूपीआई सर्विस UPI 123PAY की शुरुआत की है. UPI 123PAY पेश करने वाला पीएनबी पहला पब्लिक सेक्टर बैंक बन गया है, जो कैशलेस और कार्डलेस बनने की दिशा में डिजिटल पेंमेंट को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. इस फीचर के जरिए बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते है.
पंजाब नेशनल बैंक के अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिटी यूनियन बैंक और एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक आईवीआर के जरिए यूपीआई पेमेंट की सेवाएं दे रहे हैं.
साल 2022 में RBI ने पेश किया था यूपीआई का नया वर्जन UPI 123Pay
बीते साल आरबीआई ने यूपीआई का नया वर्जन UPI 123Pay का पेश किया था. UPI 123Pay से अब वैसे यूजर भी यूपीआई ट्रांजैक्शन कर पाएंगे, जिनके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन नहीं है. आरबीआई के मुताबिक फीचर फोन यूजर्स 4 विकल्पों की सहायता से ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.
1. इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (Interactive Voice Response- IVR)
2. ऐप बेस्ड पेमेंट (App-Based Functionality)
3. मिस्ड कॉल (Missed call)
4. प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस्ड पेमेंट (Proximity Sound-Based Payments)
UPI 123PAY का इस्तेमाल कैसे करें?
>> बैंक के IVR नंबर 9188-123-123 पर कॉल करें.
>> अब बेनिफिशियरी का चयन करें.
>> ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट करें.
.
Tags: Punjab national bank, Upi
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 22:56 IST






