
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. बिलासपुर की एक वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर में इन दिनों लूट, चेन स्नेचिंग, जानलेवा हमले और ऐसी कई आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं. भले ही पुलिस इन अपराधियों को बाद में पकड़ लेती है या सजा दिलाने में कामयाब रहती है, लेकिन इन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस के हाथ पस्त दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात परसाद के रहने वाले केहर सिंह पत्नी के साथ बाइक से करीब रात 9.30 बजे तनौद से घर परसदा निकले थे. उन्होंने लेबरों को पेमेंट करने के लिए 25000 रुपये जेब में रखे थे और चेक को अपने बैग में रखा. जब रात 12.40 बजे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सामने मेन रोड परसदा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे 2 बाइक में सवार 4 लड़कों ने हमला कर दिया.
चलती गाड़ी में इन लड़कों ने पति-पत्नी को बेल्ट से मारा, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े. जिसके बाद इन नकाबपोश बदमाशों ने इनके साथ गाली गलौज की और मारपीट करते हुए जेब से सारा कैश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, विजिटिंग कार्ड, मोबाइल छीन कर फरार हो गए. जिसके बाद मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पकड़े गए बदमाश
पुलिस ने प्रार्थी के बताए अनुसार हुलिये वाले संदेही से पूछताछ की. पूछताछ करने पर दीपक यादव उर्फ पीपी यादव ने अपने अन्य 05 साथियों लच्छी उर्फ यशवंत लोहार, मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद, अमन सतनामी एवं 2 अपचारी बालक के साथ मिलकर अपराध को अंजाम देना स्वीकार किया. वहीं इनके पास से नगदी रकम 5000 रुपये, एक मोबाइल, एक आधार कार्ड तथा 5 नग विजिटिंग कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक बिना नंबर प्लेट की, दो नग बेल्ट, चेहरा ढकने का कपड़ा बरामद किया गया है.
.
Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Local18, Loot
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 22:37 IST






