सिर्फ गर्मी के मौसम में बनता है बीकानेर का ये स्पेशल लड्डू, खाने से पेट की बीमारियां हो जाती हैं दूर

निखिल स्वामी/बीकानेर. खाने पीने शौकीनों का शहर बीकानेर में कई तरह की मिठाइयां मिलती है. ऐसे में गर्मी के मौसम में भी कई तरह की मिठाई मिलती है. बीकानेर में गर्मी में एक खास तरह का लड्डू बनता है. जिसको कुटवा लड्डू कहते है. यह गर्मी में मिलता है और इसको खाने से पेट की कई बीमारियां दूर दूर होती है. ऐसे में इस लड्डू की भारी डिमांड रहती है. इस लड्डू के दीवाने ऐसे हैं कि यह लड्डू बनकर हाथों—हाथ बिक जाता है.

पेट को रखता है ठंडा
दुकानदार जोरावर ने बताया कि कुटवा लड्डू को खाने से पेट की समस्या से राहत दिलाता है. इस लड्डू के सेवन से पेट ठंडा रहता है. इस लड्डू को बनाने के लिए पूरा एक दिन लगता है. इस लड्डू को बेसन से बनाया जाता है. पहले बेसन का घी में फीकी बूंदी बनाई जाती है. फिर उसको कूटा जाता है. उसको बारीक कुटने पर चासनी मिलाई जाती है. इसमें गुलाबजल, केसर, पिस्ता, बादाम डालकर लड्डू बनाया जाता है. बाजार में इस लड्डू की कीमत 440 रुपए किलो है. लड्डू को खाने के लिए लोग पैक करवाकर अपने रिश्तेदारों को भेजते है.

नाम है कुटवा लड्डू
वे बताते है कि पहले जो बूंदी बनती थी तो एक हाथ से खा नहीं सकते थे, एक साथ से बूंदी लेकर दूसरे हाथ से बूंदी खाते थे. इसके बाद ग्रामीणों ने बूंदी को कूटकर लड्डू बनाया. फीकी बूंदी को कुटने पर उसका नाम कुटवा लड्डू हुआ.जोरावर ने बताया कि जैसलमेर में घुटवा लड्डू है तो बीकानेर में कूटवा लड्डू बनते है. इस लड्डू को यह ग्रामीणों ने इजाद किया. जोरावर का दावा है की कुटवा लड्डू सिर्फ उनकी दुकान में मिलता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 22:18 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More