‘इस फिल्म को वेद-पुराण पढ़कर बनाया…’, आदिपुरुष के विरोध पर क्या बोले मनोज मुंतशिर के पिता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमेठी. हाल ही में रिलीज बॉलीबुड की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद जारी है. इस बीच इस फिल्म के डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर के पिता शिव प्रताप शुक्ला ने इसे वेदों पर आधारित फिल्म बताया है. उन्होंने कहा कि लोग बेवजह ही इस पर विवाद खड़ा कर रहे हैं. इसे वाल्मीकि रामायण के आधार पर बनाया गया है. इसके आने से हमारी संस्कृति का उदगार हुआ है और इससे हिंदू धर्म को प्रोत्साहन मिलता है.

न्यूज 18 से बात करते हुए कवि व स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर के पिता शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि इस फ़िल्म को वेदों और पुराणों को पढ़कर बनाया गया है. लोग बेवजह इस फ़िल्म को लेकर विवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के आने से उन लोगों को भी भगवान राम के विषय में जानकारी मिलेगी जो उनको नहीं जानते हैं. फिल्म पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं कि हर आदमी को एक ही चीज पसंद आए. मुझे तो बहुत अच्छी लगी है. उसमें कोई कमी नहीं है.

आदिपुरुष के संवाद वाल्मीकि रामायण पर आधारित होने का दावा
फिल्म के डायलॉग पर शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि इसके संवाद काफी अध्ययन करके लिखे गए हैं. ये वाल्मीकि रामायण पर आधारित है. इस रामायण से भले न टैली करे, लेकिन वाल्मीकि रामायण के पुट दिए हैं. इस पर उन्होंने ‘मनोज मुंतशिर’ ने कहा है कि जिसे डउट हो वह हमसे बहस करे. वह प्रमाण देंगे.

सगरा पीठाधीश्वर ने भी जताया विरोध
भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने भी विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म से हमारे धर्म का पतन हो रहा है. अपना नाम चमकाने के लिए धर्म के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सरकार को इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.

अधिवक्ताओं ने फिल्म निर्माता पर केस दर्ज करने की मांग की
धर्म नगरी काशी में भी आदिपुरुष का विरोध देखने को मिला. वाराणसी में अधिवक्ताओं के एक समूह ने आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक सहित अभिनेता और अभिनेत्रियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. अधिवक्ताओं का कहना है कि यह मूवी हिंदू धर्म को आहत करने वाली है, सभी के किरदारों को गलत तरीके से दर्शाया गया है, इसलिए इस मूवी पर रोक लगना चाहिए और निर्माता निर्देशकों के साथ-साथ अभिनेता और अभिनेत्रियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Tags: Adipurush, Manoj Muntashir, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें