ENG vs AUS: बर्मिंघम में ब्रॉड-स्टोक्स की गेंदबाजी से दहले कंगारू बल्लेबाज, इंग्लैंड को मिली शुरुआती सफलताएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बर्मिंघम में ब्रॉड-स्टोक्स की गेंदबाजी से दहले कंगारू बल्लेबाज
इंग्लैंड को मिली शुरुआती सफलताएं

बर्मिंघम: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पहली ही गेंद पर आउट किया जिससे इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 78 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा. मेजबान टीम ने सुबह के सत्र में गेंदबाजी की अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए तीन सफलताएं हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी इंग्लैंड से 315 रन से पीछे है जिसने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी.

लंच के समय सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 40 जबकि विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के बल्लेबाज ट्रेविस हेड आठ रन बनाकर खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 14 रन से की. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (09) दिन के पारी के सातवें ओवर में ब्रॉड की ऑफ साइड से बाहर की गेंद को विकेटों पर खेल गए. अगली की गेंद पर लाबुशेन (00) ने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया.

यह भी पढ़ें- वॉर्नर के लिए काल बन गए हैं ब्रॉड, जब हुई भिड़ंत तब दी दर्द, मैकग्रा के क्लब में शामिल हुए स्टुअर्ट

ख्वाजा और दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (16) ने अगले एक घंटे से अधिक समय तक मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा. स्टोक्स ने हालांकि अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ को पगबाधा करके ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया. स्मिथ ने डीआरएस लिया लेकिन फैसला मेजबान टीम के पक्ष में गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

Tags: Ben stokes, England vs Australia, Stuart Broad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें