बिलासपुर में इन लड़कों के पास मिले कई मंगलसूत्र, कहानी जानकर चौंक जाएंगे!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. शहर की पुलिस ने बीते दिनों कुछ लड़कों को पकड़ा. जब इनकी कहानी लोगों को मालूम चली तो सभी हैरान हो गए. ये लड़के अपनी बाइक में आते थे. महिलाओं से किसी बहाने बात करते थे. कभी उनसे रास्ता पूछते तो कभी उन्हें किसी की फोटो दिखा कर उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करते. जैसे ही इन महिलाओं का ध्यान हटता ये बाइकर पलक झपकते ही उनका मंगलसूत्र छीनकर रफू चक्कर हो जाते.

दरअसल, बिलासपुर के आसपास लंबे समय से चेन स्नेचिंग की वारदातें हो रही थीं. अब पुलिस इनके पीछे लगी थी. कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आखिरकार चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के 3 युवकों को धर दबोचा. जब उन्हें पकड़ा गया तो पता चला कि ये लोग राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और इन पर चेन स्नैचिंग और लूट के अलग-अलग जिलों में विभिन्न मामले भी दर्ज हैं.  वहीं जब ये आरोपी बिलासपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए तब विभिन्न थानों की पुलिस ने साथ मिलकर सक्रिय कार्रवाई कर इन आरोपियों को धर दबोचा.

तीन लाख का सोना बरामद
तीनों आरोपियों ने बिलासपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग करना स्वीकार किया. चकरभाठा, मस्तूरी, हिर्री, रतनपुर, सकरी, तखतपुर इन सभी थाना क्षेत्रों में इन अपराधियों ने चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था. ये आरोपी घर के बाहर मौजूद या सड़क पर चल रही महिलाओं से किसी बहाने बात करते थे और फिर उनका मंगलसूत्र छीन कर वहां से फरार हो जाते थे. आरोपियों से लगभग 3 लाख रुपए का सोना और घटना में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद हुई है.

दो आरोपी पहले से जेल में
मामले में आरोपी नरेश कुमार पांडेय (24) निवासी महाराणा प्रताप नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं कबीरधाम के रहने वाले संजू साहू (21) और संजय कुमार बंजारे (24) अन्य आरोपी हैं, जो की पहले से जेल में निरुद्ध हैं.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Crime News, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें