आपकी कार में मिलता है ये लाॅक, पर नहीं जानते आप, बच्चों के साथ सफर को बना देता है सेफ, जानिए सही इस्तेमाल


हाइलाइट्स

कार के कई सेफ्टी फीचर्स के बार में लोग अनजान होते हैं.
ये फीचर्स आपात स्थिती में आपको सेफ रखते हैं.
चाइल्ड लाॅक एक ऐसा ही फीचर है.

Car Child Lock: एक कार आपके लिए जितना जरूरी है, उतने ही जरूरी उसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स भी हैं. कार में सफर कर रहे यात्री सुरक्षित रहें इसलिए जरूरी है कि कार के सभी जरूरी फीचर्स ठीक तरह से काम करें. वैसे तो कार में यात्रियों की सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स दिए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फीचर्स भी होते हैं जिनके बारे में कई कार मालिकों को पता नहीं होता.

कार में मिलने वाला एक ऐसा ही फीचर है चाइल्ड लॉक (Child Lock), जिसके बारे में कार चलाने वाले ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता. दरअसल, यह कार में मिलने वाला एक बेहद जरूरी सेफ्टी फीचर है जो कार में बैठने वाले बच्चो को सुरक्षित रखता है. यहां हम आपको बताने वाले हैं चाइल्ड लॉक के बारे में और साथ ही आपको बताएंगे कि ये कैसे काम करता है. तो चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: क्या रोल्स राॅयस कार के एसी में होता है 30 फ्रिज का दम? केबिन में सुनाई देती है घड़ी की आवाज? जानिए सच्चाई

बच्चों के लिए जरूरी है ये सेफ्टी फीचर
चाइल्ड लॉक एक जरूरी सेफ्टी फीचर है जिसे सभी कारों में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के रूप में दिया जाता है. दरअसल, यह फीचर कार में पीछे बैठने वाले बच्चों द्वारा कार के दरवाजों को खोलने से बचाता है. जब आप कार ड्राइव कर रहे होते हैं तो बच्चे पिछली सीट बैठते हैं और ऐसे में शरारत करते हुए बच्चे कार के दरवाजों को खोल सकते हैं. अगर बच्चे ऐसा करते हैं तो वे चलती कार से गिर सकते हैं, साथ ही कार का दरवाजा खुलना बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है. चाइल्ड लॉक का इस्तेमाल चलती कार और खड़ी कार, दोनों में किया जा सकता है.

कैसे काम करता है चाइल्ड लॉक?
अलग-अलग कारों में अलग-अलग तरह के चाइल्ड लॉक दिए जाते हैं. भारत में बिकने वाली ज्यादातर कारों में चाइल्ड लॉक पिछली सीट के दोनों दरवाजों के कोने में दिए जाते हैं. इस लॉक को एक्टिवेट और डीएक्टिवेट करने के लिए एक स्विच दिया गया होता है. लॉक को एक्टिवेट करने के लिए इसे नीचे की ओर दबाना होता है. ऐसा करने के बाद आप जब भी दरवाजा बंद करेंगे तो उसे बच्चे अंदर से नहीं खोल पाएंगे. दरवाजा तभी खुलेगा जब आप सेंट्रल उसे बाहर से खोलेंगे. चाइल्ड लॉक को डीएक्टिवेट करने के लिए स्विच को ऊपर की तरफ उठा दें.

यह भी पढ़ें: 4 लाख से कम में आती हैं 2 कारें, माइलेज इतनी कि तेल सूंघकर चलें, एक कार तो बाइक बनाने वाली फेमस कंपनी की

प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली महँगी कारों में इलेक्ट्रॉनिक चाइल्ड लॉक मिलता है, जिसके कंट्रोल के लिए सेंट्रल कंसोल में अलग से बटन मिलते हैं. अगर आपको नहीं पता कि आपकी कार में चाइल्ड लॉक कहां दिया गया है, तो इसकी जानकारी आपको कार के यूजर मैनुअल में मिल जाएगी.

Tags: Auto News, Car Bike News, Cars, Road Safety

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More