
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया.पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के तत्वाधान में अंतर महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद कैलेंडर 2023-24 प्रकाशित कर दिया गया है. कुल 14 खेलों का आयोजन किया जाएगा. जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी. पहला फुटबॉल महिला एवं पुरुष जी एल एम कॉलेज बनमनखी में खेला जाएगा, दूसरा वॉलीबॉल महिला एवं पुरुष अररिया कॉलेज अररिया में खेला जायेगा, 22 जुलाई से खेला जाएगा, तीसरा महिला एवं पुरुष के केबी झा कॉलेज कटिहार 2 अगस्त से खेला जाएगा, चौथा टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष पूर्णिया महिला कॉलेज 10 अगस्त से खेला जाएगा. इसी तरह कुल 14 खेलों का आयोजन किया जाएगा. जो 14 दिसंबर 2023 को समाप्त हो जाएगा. इसमें भाग लेने के लिए प्रक्रिया संबंधित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे यह अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता है.
इसमें महाविद्यालय के आधार से जिस छात्रों का चयन होगा. उसके हिसाब से विश्वविद्यालय के टूर्नामेंट में अंतर विश्वविद्यालय में भाग लेंगे.वहां से जिनका चयन होगा वे राज्यस्तरीय पर खेलते हैं. फिर उसका राष्ट्र स्तर पर सिलेक्शन होता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्रों का चयन महाविद्यालय के द्वारा किया जाएगा. महाविद्यालय खेलकूद कराकर व छात्र-छात्राओं को चयन करेंगे.उसका प्रतिनिधित्व करेंगे.सभी महाविद्यालय के संबंधित और जहां से चयनित बच्चे ही भाग लेंगे उस का आयोजन महाविद्यालय के द्वारा किया जाएगा. महाविद्यालय के द्वारा ही छात्रों का चयन होगा.
कुलसचिव ने बच्चों को दी बधाई
पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलसचिव डॉ.घनश्याम राय कहते हैं कि विश्वविद्यालय बनने के दूसरी बात यह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कैलेंडर प्रकाशित किया गया है.इस बार भी 30 मई को प्रकाशित किया गया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा अभी आप प्रतियोगिता में भाग लेकर खेलकूद में भाग लेकर अच्छे प्रतिभा को दिखाइए.राज्य स्तर पर और जो भी आप मेडल जीतेंगे, उससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.हर क्षेत्र में हमें आगे बढ़ेगा और हर महाविद्यालय में यह प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार और आने वाले समय में और भी बेहतर हो सके. बच्चों के भविष्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अच्छा कर सके इसके लिए प्रयासरत हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 19:33 IST






