
रामकुमार नायक/महासमुंद: नीट परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में इस साल से 42,130 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे. इनमें से 41,196 ने परीक्षा दी और 17,610 स्टूडेंट्स पास हुए. इनमें महासमुंद के सारांश पटेल ने छत्तीसगढ़ में टॉप किया है. सारांश को 690 अंक मिले हैं और ऑल इंडिया रैंकिंग 824 है. पहले ही प्रयास में सारांश ने परचम लहराया है.
सारांश ने News18 लोकल को बताया, मैंने सिलेबस बहुत जल्दी कंप्लीट कर लिया था. काफी ज्यादा रिवीजन भी करता था. NEET के प्रश्नों की प्रैक्टिस करता था. लगभग सारे टेस्ट देता था. इसकी वजह से काफी तैयारी हो गई थी. NEET के पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करता था, जिसकी वजह से NEET में अच्छी रैंक आई.
सारांश की ऑल इंडिया में 824 रैंक आई है. अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी वर्ग में 198 रैंक आई है. सारांश ने रायपुर से कोचिंग की है. बताया कि कोचिंग और परिवार का माहौल पढ़ाई के लिए बेहद अनुकूल था. सबका भरपूर सहयोग मिला है. टेस्ट में कभी कम नंबर आने पर कोचिंग और परिवार वाले सहयोग करते थे.
MD बनने का निर्णय
सारांश ने बताया कि डॉक्टरी सलाह के लिए परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, जिसकी वजह में मुझे डॉक्टर बनने की चाह थी. जब मैं कक्षा 6 में पढ़ाई करता था, तब से ही डॉक्टर बनने का लक्ष्य था. डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं. अभी एम्स भुवनेश्वर या भोपाल में एडमिशन लेकर MBBS की पढ़ाई करना चाहता हूं, फिर MD बनने का फैसला किया है.
शुरू से ही मेधावी रहे सारांश
छत्तीसगढ़ में NEET टॉपर सारांश पटेल महासमुंद के ग्राम झलप के रहने वाले हैं. सारांश शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और 2021 में छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित PPT की परीक्षा में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं. 2022 में राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप परीक्षा एनटीएसई स्टेज 2 भी बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की थी, जिसमें आजीवन शैक्षणिक काल में केंद्र सरकार द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान किया जाता है.
.
Tags: Chhattisgarh news, Local18, Mahasamund News, NEET Topper, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 19:02 IST






