Avadh University: अवध विश्वविद्यालय ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, यहां जानें सबकुछ


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अगर आप डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं और आपने एंट्रेंस का फॉर्म भर दिया है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल, अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है. कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय पाठ्यक्रमों और एलएलबी 3 वर्षीय की प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित होगी, जिसमें लगभग 8365 अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं विश्वविद्यालय परिसर के 88 कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.

आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर के समस्त कोर्सों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी. अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन के आधार पर कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए विभागाध्यक्षों एवं समन्वयकों को अधिकृत किया गया है. शीघ्र ही इनके द्वारा सीट के सापेक्ष काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी. वहीं बीपीएड, एमपीएड में प्रवेश शारीरिक दक्षता के मेरिट के आधार पर की जाएगी, जिसकी तिथि 29 जून, 2023 निर्धारित की गई है.

चेक करते हैं वेबसाइट
आगे बताया कि दूसरी तरफ एलएलबी पांच-वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. इन अभ्यर्थियों की मेरिट की सूची शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. वहीं मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन करते रहें.

अवध विश्वविद्यालय की गूगल लोकेशन
https://maps.app.goo.gl/gxTr7RgD5B13GPoy8

अवध विश्वविद्यालय की वेबसाइट
http://www.rmlau.ac.in/new/index.aspx

Tags: Avadh University, Ayodhya News, Local18, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More