Sarkari Naukri : एमटीएस, हवलदार के 10,000 से अधिक पदों पर होने वाली है भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sarkari Naukri 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है. जानकारी के अनुसार एसएससी एमटीएस और हवलदार के 10 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी. उम्मीद की जा रही है कि एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती नोटिफिकेशन अगले सप्ताह जारी होगी.
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती नोटिफिकेशन एक बार जारी होने के बाद इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे.

एसएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा एक सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी. एससएसी एमटीएस भर्ती के लिए योग्यता, सेलेक्शन प्रोसेस, कट-ऑफ, सैलरी सहित अन्य जानकारियां नीचे दी जा रही हैं.

उम्र सीमा

एसएससी एमटीएस वैकेंसी दो ग्रुप में रिलीज की जाएगी. पहले ग्रुप के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल और दूसरे के लिए 18 से 27 साल होगी.

शैक्षिक योग्यता

एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है.

एमटीएस और हवलदार  का वेतन

एमटीएस हवलदार भर्ती 2023 के लिए वेतनमान पे बैंड 5200-20200 के साथ 18,000 to 22,000 रुपये प्रति माह होगा.

चयन प्रक्रिया

एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं- कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीईटी/पीएसटी). इसमें फिजिकल टेस्ट सिर्फ हवलदार पद के लिए है.

ये भी पढ़ें…
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा करना हो पास, तो काम आएगा यह सिलेबस, अपनाएं ये स्ट्रेटजी
यूजीसी नेट फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

Tags: Government jobs, Jobs in india, SSC Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें