
हाइलाइट्स
जुरहरा थाना इलाके में हुई वारदात
बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी
लोगों के आ जाने पर दोनों आरोपी भाग छूटे
दीपक पुरी.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में दिल को दहला देने वाली वारदात में दो सगे भाइयों की घिनौनी करतूत सामने आई है. इन दो भाइयों ने हैवानियत की सभी सीमाएं लांघ दी. दोनों ने पहले पड़ोस में रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया. उसके बाद एक भाई ने उससे रेप (Rape) किया. इस दौरान दूसरा भाई वहां चौकीदारी करता रहा. वारदात का पता चलने पर जब लोग वहां एकत्र हुए तो वे फरार हो गए. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया. वह आरोपियों की तलाश में जुटी है.
पुलिस के अनुसार हैवानियत भरी यह वारदात भरतपुर जिले के जुरहरा थाना इलाके में शुक्रवार शाम को हुई. वहां 10 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान उसके पास में रहने वाले दो युवक उसे उठाकर अपने घर ले गए. वहां उनमें एक भाई ने मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. उस दौरान दूसरा भाई बाहर निगरानी करता रहा.
लोगों को आता देखकर दोनों भाई फरार हो गए
वारदात के दौरान जब पीड़िता चीखी चिल्लाई तो लोग वहां पहुंचे. लोगों को देखकर दोनों भाई वहां से फरार हो गए. लोगों ने जब बच्ची को संभाला तो वे सन्न रह गए. बाद में पीड़िता को हाथोंहाथ स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर भरतपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.
बच्ची का भरतपुर अस्पताल में मेडिकल कराया
घटना की सूचना पर जुरहरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. परिजनों ने जुरहरा थाने में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. नाबालिग बच्ची का भरतपुर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
.
Tags: Bharatpur News, Crime News, Rajasthan news, Rape Case
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 16:28 IST






