mp news indore businessman Rajeev Sharma ends life wrote give 5g phone to son diamond earing for daughter in chilling last note shocking crime, बेटे को फोन, बेटी के लिए डायमंड टॉप्स, मेरा अखिरी गिफ्ट, 5 पन्नों में बयां किया दर्द, फिर कारोबारी ने चुनी मौत

इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में एक कारोबारी ने अपनी जान दे दी.  भंवरकुआं थाना इलाके में स्थित आईटी आरक चौराहे के करीब के एक होटल में व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम राजीव शर्मा था, जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. वह इंदौर में रहकर व्यापार करता था. उस पर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज थे. राजीव शर्मा की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला. राजीव शर्मा ने आत्महत्या से पहले विस्तृत पांच पेज में सुसाइड नोट लिखा था.

इसमें अपने परिवार और पुलिस प्रशासन को संबोधित करते हुए लिखा गया था. सुसाइड नोट में दो पुलिस कर्मियों समेत उनके अन्य साथियों के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लेख की गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

सुसाइड नोट में लिखी कई बातें 
जानकारी मिली है कि साल 2021 में राजीव शर्मा के खिलाफ कोई केस दर्ज किया गया था. इस दौरान पुलिस थाने के जांच अधिकारी और आरक्षक ने राजीव के साथ गलत बर्ताव किया. सुसाइड नोट में लिखे तथ्य के मुताबिक़ पुलिस कर्मियों ने राजीव से महंगे सामान जब्त किए. इसमें सोने के गहने और गाड़ियां शामिल है. पुलिस ने यह सभी चीजे जब्त तो कि लेकिन न्यायालय में पेश नहीं की. आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने यह सभी चीजे अपने पास रख ली, लेकिन बार-बार मांगने पर भी नहीं लौटाई. इतना ही नहीं आरोप था कि पुलिसकर्मी जेल से छूटने के बाद फिर प्रताड़ित करने लगे थे. वह 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था. उसके लिए पुलिस कर्मी का एकदोस्त अपने फ़ोन से ही अक्सर राजीव की बात करवाता था,

ये भी पढ़ें: ड्राईफ्रूट कारोबारी को दिया नए बिजनेस का झांसा, फिर ठग लिए 1 करोड़, फर्जी डीडी से किया खेल 

सुसाइड नोट में राजीव शर्मा ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद परिवार की रक्षा की जाए. प्रशासन सुरक्षा मुहैया करवाए. वहीं उसकी मौत के जिम्मेदार पुलिस कर्मी समेत उनके दोस्तों को कड़ी सजा दिलाई जाए. इतना ही नहीं बेटे को लैपटॉप, 5 जी मोबाइल और बेटी को डायमंड टॉप देने की बात कही. राजीव ने इसे अपने बच्चों के लिए आखिरी उपहार बताया. साथ ही राजीव ने आत्महत्या से पहले लिख किया था कि उसके शव को किसी मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाए, ताकि उसका शरीर काम आ सके.

राजीव पर था कर्ज
बहरहाल 5 पेज के लिखे सुसाइड नोट को जब्त करने के बाद भंवरकुआ थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राजीव शर्मा पर काफी कर्जा था. वह उसे चुका नहीं पा रहा था. पुलिस उसकी भी जांच कर रही है. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य निकलकर सामने आते है और पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

Tags: Crime News, Indore news, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More