हर किसी की जिंदगी में कई ऐसे राज होते हैं, जो अगर दबे रहें तो जिंदगी सुकून से चलती है, लेकिन अगर वो सामने आ जाएं, तो लोगों की लाइफ बर्बाद हो जाती है. ऐसा ही राज एक महिला और उसके बॉफ्रेंड (DNA test reveal boyfriend nephew of girlfriend) के बीच भी था, जिसके बारे में उन दोनों को ही नहीं पता था. एक डीएनए टेस्ट ने उस राज से पर्दा उठा दिया और दोनों की ही जिंदगी बदल गई. जिस शख्स को महिला अपना प्रेमी मान रही थी, वो असल में उसका रिश्तेदार निकला!
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया साइट रेडिट पर करीब 2 साल पहले एक पोस्ट महिला (Woman marry nephew by mistake) ने लिखा था जिसे उसने ‘r/relationship_advice’ नाम के ग्रुप पर शेयर किया था. एक बार फिर ये पोस्ट चर्चा में है. महिला (Woman became mother of nephew’s son) ने बताया कि वो 32 साल की है और उसे अचानक एक डीएनए टेस्ट से पता चला कि उसका 23 साल का बॉयफ्रेंड, रिश्ते में उसका भांजा लगता है! जब ये बत उन दोनों को पता चली तो उनके होश उड़ गए. दोनों का एक बच्चा था और जब ये जानकारी उन्हें मिली, उस वक्त महिला, के गर्भ में उनका दूसरा बच्चा पल रहा था.
एक DNA टेस्ट ने दोनों की जिंदगी में तूफान ला दिया. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
बॉयफ्रेंड ने किया अपना डीएनए टेस्ट
बॉयफ्रेंड को ये बचपन से पता था कि वो गोद लिया हुआ है. इसलिए उसे अपने असल माता-पिता को खोजने की जिज्ञासा हमेशा रहती थी. महिला के बॉयफ्रेंड मिगुएल Miguel ने एंसेस्ट्री वेबसाइट से डीएनए टेस्ट करवाया, जिससे उसे पता चला कि उसकी मां का नाम वैनेसा है. ये बात गर्लफ्रेंड को खटकी, क्योंकि उसकी सौतेली बहन का नाम भी वेनेसा था जो 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी. इसके बाद उसने अपना भी टेस्ट किया और इस तरह मालूम हुआ कि जिस वेनेसा की बात हो रही है, वो असल में उसी की बहन है. वेनेसा भी कम उम्र में गर्भवती बन गई थी.
बॉयफ्रेंड निकला भांजा
महिला ने अपने परिवार का बैकग्राउंड बताते हुए लिखा कि उसकी मां जब 15 साल की थी, तब उसका अफेयर एक शख्स के साथ था जो वेनेसा का पिता था. जब वेनेसा पैदा होने वाली थी तो उस व्यक्ति ने महिला से किनारा कर लिया, उसे मारता-पीटता था. वेनेसा के पैदा होते ही उसने बच्ची को अपने पास रख लिया और महिला को घर से निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बावजूद महिला ने पढ़ाई की, कॉलेज में एडमिशन लिया और वहां उसे उसका दूसरा पार्टनर मिला, जिससे आगे चलकर मिगुएल की पत्नी और वेनासा की छोटी बहन का जन्म हुआ. फिर महिला ने वेनेसा को भी कानून के जरिए हासिल कर लिया, मगर वो घर से भाग निकली.
राज पता लगने के बाद भी साथ आए दोनों
दूसरी ओर, मिगुएल की गर्लफ्रेंड का भी पहले के एक रिलेशनशिप से बेटा था. पर जब उसकी मौत हो गई तो कुछ समय बाद उसे मिगुएल मिला और दोनों को प्यार हो गया. वो मिगुएल के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी, तब डीएनए टेस्ट का राज खुला. जैसे ही नतीजे सामने आए, दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. दोनों को इस बात से चिंता हुई कि एक ही खून होने की वजह से, पैदा होने वाले बच्चे में कोई शारीरिक विकार ना हो. मगर डॉक्टर ने जांच कर बता दिया कि बच्चा स्वस्थ है. फिर भी दोनों के बीच कुछ वक्त तक हिचक रही और दोनों एक दूसरे से दूर-दूर रहने लगे, मगर उनके बीच इतना प्यार था कि डीएनए टेस्ट के खुलासे ने भी उनके बीच दूरियां नहीं पैदा कीं और वो दोबारा एक हो गए. सोशल मीडिया पर कमेंट कर लोग उन दोनों को यही सलाह दे रहे हैं कि इस बात को उन्हें जल्द से जल्द भूल जाना चाहिए और अपनी लाइफ को नॉर्मल तरीके से बिताना चाहिए.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 13:35 IST






