वायरल ‘Mumbai Sandwich’ अब दिल्ली में, 30 रुपए में मिलता है लाजवाब स्वाद

गौहर/दिल्ली. दिल्ली का स्ट्रीट फूड जितना प्रसिद्ध है उतना ही स्वादिष्ट भी है. पुरानी दिल्ली के बाज़ारों में जब भी देशभर से लोग खरीदारी के लिए आते हैं तो यहां का स्ट्रीट फूड खाए बिना वापस नहीं जाते. चांदनी चौक में लगने वाली एक छोटी सी दुकान पर मिलने वाला मुंबई सैंडविच आजकल यहां पर लोगों को दीवाना कर रहा है. लोग यहां पर इस सैंडविच को खाने आ रहे हैं और यहां की दुकानों पर काम करने वाले लोगों के लिए यह सबसे सस्ते भोजन का स्रोत बना हुआ है.

दुकान लगाने वाले अजय ने बताया कि वह यहां 8 साल से काम कर रहा है और उसके पिता यहां करीबन 30 साल से लगातार दुकान लगा रहे हैं. इसने यह भी बताया कि यह ‘मुंबई सैंडविच’ पहले मुंबई में प्रसिद्ध हुआ था फिर इन्होंने इसे यहां पर लगाना शुरू किया. इस दुकान की अगर बात करें तो यह मात्र एक छोटे से टेबल पर लगाई हुई दुकान है. सैंडविच बनाने का सारा सामान इस टेबल के अंदर बनाई गई छोटी सी जगह में रखा जाता है. जहां से फिर उस सामान को निकाल कर सेंडविच बनाया जाता है.

सैंडविच बनाने की विधि
सैंडविच बनाने के लिए पहले दो ब्रेड के स्लाइस लिए जाते हैं. जिन पर मक्खन लगाया जाता है. फिर इस पर हरी चटनी लगाई जाती है जो कि पुदीने, धनिये और मसाले से बनती है. आलू, खीरा, प्याज, और टमाटर भी इसमें काटकर मसाले के साथ डाले जाते हैं. अंत में इस सैंडविच के अंदर पनीर डाला जाता है फिर उसके ऊपर टमाटो केचप और थोड़ा सा नमकीन डालकर यह सैंडविच आपको परोस दी जाता है.

जानिए जगह, टाइमिंग और रेट
आपको यह सैंडविच खाने के लिए येलो लाइन मेट्रो से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा वहां से फतेहपुरी मस्जिद की तरफ जाते हुए आपको यह दुकान मिल जाएगी. यह दुकान यहां दोपहर 1:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक लगती है. इस सैंडविच का रेट भी मात्र 30 रुपए है.

Tags: Delhi, Food, Food 18, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More