पत्नी और साले से तंग आया युवक, मोबाइल पर स्टेट्स लगाकर छोड़ दी दुनिया, कहा-परेशान कर डाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके का है मामला
युवक ने सुसाइड से दो दिन पहले लगाया मोबाइल पर स्टेटस
पुलिस के मुताबिक मनोज का शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा (Kota) में अपनी पत्नी और साले से तंग आकर एक युवक ने घर पर फांसी का फंदा (Suicide) लगाकर मौत को गले लगा लिया. मृतक मनोज सिंह कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके प्रेमनगर का रहने वाला था. मनोज ने सुसाइड से दो दिन पहले अपने भाई को स्टेटस पर एक मैसेज डाला था. उसमें उसने लिखा कि ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं. मेरी खुदकुशी की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके भाई हैं. इन लोगों ने मुझे बहुत तंग कर रखा है. फोन पर कितने घंटे बात करती है डिटेल निकला लो.

पुलिस के मुताबिक मनोज मानसिक तनाव में था. उसे उसके साले फोन पर परेशान करते थे. पड़ोसियों से मिली जानकारी अनुसार बुधवार शाम को मनोज के घर के बाहर एक कार आई थी. उस कार में पत्नी और तीनों बच्चे बैठकर चले गए. उसके बाद मनोज घर पर अकेला ही रह गया था. उसके गेट नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया तब आत्महत्या का खुलासा हुआ.

सुहाग सेज पर गिरा चलता हुआ पंखा, दूल्हे की गर्दन कटी, डॉक्टर ने 26 टांके लगाकर बचाई जान, PHOTOS 

आरोप साले मनोज को फोन कर धमकाते थे
पुलिस के अनुसार मनोज अपने कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था. उसके गले में रस्सी के निशान थे. मृतक के भाई दीप सिंह ने बताया कि मनोज की 2006 में उत्तर प्रदेश के इटावा में शादी हुई थी. बताया जा रहा है की मनोज और उसकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर झगड़ा होता था. मनोज के सालों को शक था कि पैसा मनोज के अकाउंट से कट रहा है. इसलिए वो मनोज को फोन कर धमकाते थे.

मोबाइल पर स्टेटस लगाया था
मनोज शराब पीकर झगड़ा करता था. थोड़े दिन पहले मनोज को थाने में बंद करवाया दिया गया था. वो कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था. दो दिन पहले उसने सुसाइड का स्टेटस डाला था. स्टेटस देखकर उसका भाई घबरा गया और मोहल्लों वालों से बातकर मनोज के बारे में पूछा. दो दिन बाद तो उसने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Kota news, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें