शिमला के दिगंबर जैन मंदिर में ‘छोटे-कटे-फटे’ कपड़े पहनकर आने पर ‘नो एंट्री’


शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिगंबर जैन के मंदिर में अमर्यादित कपड़ेपहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. मंदिर प्रशासन की तरफ से एंट्री गेट पर इसको लेकर पोस्टर लगाकर आग्रह किया गया है कि अगर आप मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर आते हैं तो आपको मंदिर के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी.

इससे पहले, कांगडा के के मसरूर मन्दिर में भी यह निर्देश जारी किए गए थे.मंदिर में लगाए गए फट्टे में पुरुष और महिला दोनों से आग्रह किया गया है कि वह हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, कटी फटी जींस, नाइटसूट और फ्रॉक इत्यादि पहनकर न आएं. मन्दिर के पुजारी संजय कुमार जैन ने बताया कि आजकल लोग मन्दिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आते हैं जो लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है, इसलिए मंदिर की जैन सभा ने यह निर्णय लिया है.

कौन हौते हैं दिगंबर जैन
जैनियों में दो तरह की धारणाएं हैं. दिगंबरों का मानना है कि निर्वाण या मुक्ति प्राप्त करने के लिए कपड़े सहित सब कुछ त्याग देना चाहिए. यही वजह है कि दिगंबर साधू बिना कपड़ों के जीवन यापन करते हैं और पूरी तरह से नग्न रहते हैं. इसके विपरित श्वेतांबर मानते हैं कि मुक्ति प्राप्त करने के लिए नग्नता का अभ्यास आवश्यक नहीं है और वग सफेद वस्त्र धारण करते हैं.

चंडीगढ़ और उत्तराखंड में भी दिशानिर्देश
बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ में सेक्टर 47 स्थित राम मंदिर के बाहर भी कुछ इसी तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए थे. वहीं, उत्तरखंड के हरिद्वार में भी चार प्रसिद्ध मंदिरों में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर एंट्री बैन कर दी गई थी.

Tags: Hindu Temple, Shimla News Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More