शख्स ने खरीदा 27 हजार का मोबाइल, एक हफ्ते बाद ही उसमें हुआ ब्लास्ट, जिंदगी के करीब से निकल गई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से चौंकाने वाली खबर है. यहां एक शख्स ने नया मोबाइल खरीदा. एक हफ्ते बाद उस मोबाइल में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है. घटना के बाद से युवक और उसका परिवार डर गया है. पुलिस ने भी घटना को लेकर युवक के बयान लिए हैं. युवक अब कंपनी से मुआवजा भी चाहता है. उसका कहना है कि उसने ये महंगा इसलिए नहीं खरीदा था कि उसकी जान चली जाए.

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के रहने वाले अखिलेश साहू किसी काम से सिवनी आए थे. वे किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे. बात करते-करते अचानक उनके मोबाइल में धमाका हो गया. शुरुआत में तो अखिलेश को कुछ समझ  नहीं आया, लेकिन थोड़ी देर बाद उनके चेहरे और आंखें चोटिल हो गईं. दरअसल, उनके मोबाइल में ब्लास्ट हो गया था. जिस वक्त अखिलेश के साथ यह घटना घटी, उस वक्त उनके साथ एक दोस्त मौजूद था. उसने आनन-फानन में अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया.

पुलिस ने कही ये बात
अस्पताल जाते ही डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू कर दिया. इस बीच अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज किए. पुलिस का कहना है कि इस ब्लास्ट की जांच की जाएगी. युवक ने बताया है कि उसका मोबाइल एक हफ्ते पुराना ही है. वह किसी से बात कर रहे थे और अचानक अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई. युवक के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक बार फि उनसे चर्चा की जाएगी

Tags: Mp news, Seoni news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें