‘बुढ़ापे’ में एक्ट्रेस ने मजबूरी में किया काम, दे डालीं बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में, 1 ने तो की रिकॉर्ड तोड़ कमाई


नई दिल्ली. डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) बॉलीवुड की दिग्गज और उम्दा एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं. इन दिनों ये एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट सीरीज ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ की सफलता एंजॉय कर रही हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने दमदार किरदार अदा कर एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ की सफलता के बाद चारों तरफ एक्ट्रेस के शानदार अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर एक से बढ़कर एक दमदार किरदार अदा कर चुकीं ये एक्ट्रेस असल में काम नहीं करना चाहती थीं. 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने खुलासा किया कि असल में वह बुढ़ापे में काम नहीं करना चाहती थीं. साथ ही उन्होंने बताया कि वह हमेशा से ही थोड़ी डरी और लो कॉन्फिडेंस वाली व्यक्ति रही हैं. हालांकि, उनकी ये बात उनके फिल्मी करियर के लिए काफी लाभदायक साबित हुई है. ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ की सफलता के बारे में आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि दरअसल, वह ये सीरीज करना ही नहीं चाहती थीं.

बेटी ने कहा था- ‘पैसे चाहिए तो उन्हें काम करना ही पड़ेगा’
बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह इस उम्र में काम नहीं करना चाहती थीं. लेकिन उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना से उन्हें दो टूक कहा था कि अगर उन्हें पैसे चाहिए तो उन्हें काम करना ही पड़ेगा. डिंपल कपाड़िया ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना ही उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं.

‘पठान’ में दमदार था किरदार
बेटियों द्वारा प्रोत्साहित करने के बाद ही डिंपल कपाड़िया ने एक बार फिर फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय होने का निर्णय लिया और बैक-टू- बैक कई हिट फिल्में और सीरीज दे डालीं. एक्ट्रेस ने ‘पठान’ की ताबड़तोड़ सफलता के साथ इस साल की दमदार शुरुआत की थी. ‘पठान’ ने दुनियाभर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे.

ओटीटी पर भी छाया जादू
उसके बाद डिंपल कपाड़िया होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं. इस फिल्म ने भी बॉक्स- ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं अब इस साल का एक्ट्रेस का तीसरा प्रोजेक्ट -वेब सीरीज ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ भी काफी सफल रही.

Tags: Dimple kapadia, Entertainment news., Entertainment Special, Twinkle khanna

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More