
शिखा श्रेया, रांची. झारखंड में नागपुरी फिल्मों का लोगों के बीच खासा क्रेज़ देखा जाता है. लोग हमेशा नागपुरी फिल्म रिलीज होने का इंतजार करते है. लेकिन अब लोगों का इंतजार खत्म करते हुए 23 जून को रांची के सिनेमा घरों में ‘नासूर एक प्रेम कथा’ फिल्म रिलीज हो रही है. यह फिल्म समाज में डायन के नाम पर हो रहे कुप्रथा के बारे में है. जिसके चलते कई लोगों की जान तक चली जाती है तो कई लोग गुमराह हो जाते हैं.
फिल्म के डायरेक्टर राजीव सिन्हा ने लोकल 18 को बताया, यह फिल्म समाज में चले आ रहे डायन प्रथा के बारे में है. कैसे डायन बिसाही के चक्कर में भोले भाले गांव वालों की जान चली जाती है, तो कभी भोले भोले गांव वाले गुमराह हो जाते हैं. इस कारण मर्डर तक हो जाती है. आए दिन यह सारी खबरें हमें पेपर में देखने को मिलती है. हमने बस समाज के इसी कुप्रथा को एक सस्पेंस और थ्रिलर कहानी के जरिए लोगों के सामने लाने की कोशिश की है.
लोगों को अंतिम समय तक बांध के रखी गई है फिल्म
डायरेक्टर राजीव सिन्हा ने बताया यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. अंतिम समय तक लोगों को बांध के रखेगी. कई तरह की मिस्ट्री है जो फिल्म में बखूबी दिखाया गया है. इसके साथ ही फिल्म में कुछ रोमांटिक गाने भी है जो फिल्म के हीरो खुद विवेक नायक ने गाया है. हमने फिल्म के जरिये एक सत्य घटना को दुनिया के सामने लाने का काम किया है. ताकि लोग इसको देखकर जागरूक हो सके.
आगे बताते हैं, फिल्म की शूटिंग की बात करें तो हमने अधिकतर शूटिंग रांची के आस-पास के गांव में किया है. रुक्का डैम व रुक्का गांव और उसी के आसपास जंगलों में शूटिंग हुई है. इसके अलावा मोराबादी मैदान के आसपास के इलाके में भी शूटिंग की है.
फिल्म को पूरा होने में लग गया 6 महीने
फिल्म के हीरो विवेक नायक बताते हैं,शूटिंग के समय चुनौती तो बहुत आई. हमें 6 महीने से अधिक समय लग गया फिल्म बनाने में. क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई अजीबोगरीब चीजें हमारे साथ हुई.जैसे अचानक से सारी लाइटों का बंद हो जाना या अचानक से लोगों का गिर जाना, कैमरा अचानक से काम नहीं करना. यह चीजें तब हुई जब हम रुक्का डैम के समीप शाम के वक्त जंगलों में शूटिंग कर रहे थे. यह सारी चीज हमारी समझ से परे था, लेकिन हमने भी ठान लिया था कि इस फिल्म को हमें किसी भी हाल में पूरा करना है और हमने कर दिखाया.
वहीं, फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म के डायरेक्टर राजीव सिन्हा है तो फिल्म के हीरो विवेक नायक है. इसके अलावा फिल्म में शिवानी गुप्ता, मनोज वर्मा, आरती मिश्रा, रीना सहाय ,बंगाल की चित्रा मुखर्जी व छत्तीसगढ़ के विनय अहम भूमिका में है. इस फिल्म को आप 23 जून को जेडी हाई स्ट्रीट मॉल स्थित कार्निवल सिनेमा में देख सकते हैं.
.
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 13:48 IST






