गौहर/दिल्ली. दिल्ली का मुखर्जी नगर बड़े कोचिंग संस्थानों का एक हब माना जाता है. गुरुवार को एक कोचिंग संस्थान में लगी आग का तांडव पूरे देश ने देखा. इमारत में आग लगने के बाद दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आईं. कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को रस्सी और एसी केबल से निकलते हुए देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कोचिंग संस्थानों की जमकर आलोचना की. इस प्रकार से बाहर निकलने के कारण कई छात्र घायल भी हुए हालांकि किसी भी छात्र को कोई गंभीर चोट नहीं आई और आग पर भी जल्द ही काबू पा लिया गया.
दिल्ली में कई बड़े कोचिंग संस्थानों की जर्जर हालत देखकर अब सवाल भी उठ रहे हैं. वहां पर पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि कुछ बड़े कोचिंग संस्थान यहां पर पढ़ाने की अच्छी खासी फीस तो लेते ही हैं पर कोचिंग संस्थानों की इमारतों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते. यहां पर पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा यह भी कहा गया कि यहां पर कुछ ऐसे कोचिंग इंस्टिट्यूट भी हैं जिनसे हादसे के द्वारा बाहर निकलने के लिए उपयुक्त मात्रा में इमरजेंसी एग्जिट नहीं है.
मुखर्जी नगर में कई बड़े कोचिंग संस्थान की हालत हैं जर्जर
यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता
आप इन तस्वीरों में साफ देख रहे होंगे कि मुखर्जी नगर,नेहरू विहार में स्थित कोचिंग संस्थान जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाता है. उनकी यह किस तरह की जर्जर हालत में है. दीवारों पर पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें और उखड़ा हुआ सीमेंट साफ दिखाता है कि यह इमारत किस हालत में है. उत्तर भारत के इलाकों में जिस तरह से इन दिनों भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं वह एक बड़ी चेतावनी है कि यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
प्रशासन की गहरी नींद में
जहां इन संस्थानों पर सवाल उठना लाजमी है. वहीं पर दिल्ली प्रशासन और मुंसिपल कॉरपोरेशन दिल्ली पर भी कई सवाल उठते हैं. इन इमारतों की जर्जर हालत और नियमों को ताक पर रखकर बनाने की इन की पुरानी आदत पर कब काबू डाला जाएगा यह भी एक बड़ा सवाल है. सवाल तो कई है पर जवाब कोई नहीं? आने वाले दिनों में अब यह देखने की बात होगी कि क्या इन बड़े कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई होती है कि नहीं.
.
Tags: Delhi news, Hindi news india, Local18
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 13:41 IST






