04

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म जोधा अकबर की यादों को शेयर करते हुए अपने किरदार के बारे में काफी कुछ बताया था. उन्होंने कहा था कि अकबर की भूमिका में नजर आना उनके लिए आसान नहीं था. इस किरदार को निभाना उनके लिए काफी मुश्किल रहा था. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया था कि आशुतोष ने जब मुझे ये फिल्म ऑफर की थी, तब मैं काफी डर गया था. मैं समझ नहीं पाया कि उन्होंने मुझमें ऐसा क्या देख लिया, जो 10 हजार सैनिकों का नेतृत्व कर सके.
Author: Jagran Times
Post Views: 18






