स्पोर्टी लुक, ताबड़तोड़ रेंज, जबरदस्त बैटरी ! कहर बरपाने का आ रही ‘मेड इन इंडिया’ कार


हाइलाइट्स

ओला इलेक्ट्रिक कार की चर्चा लंबे समय से हो रही है.
कार के लॉन्च से पहले काफी बज क्रिएट हो चुका है.
अब ईवी की डिजाइन के बारे में जानकारी आई है.

नई दिल्ली. ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ भारतीय बाजार में सनसनी मचा दी थी. कंपनी ने अपने स्कूटर्स के दम पर इंडियन मार्केट में बड़ा कस्टमर बेस तैयार कर लिया है. स्कूटर के बाद ओला कार की भी खूब चर्चा हुई. अब इस कार की डिजाइन का पेटेंट लीक हो गया है. हालांकि, कार की जो इमेज नजर आई है वह कॉन्सेप्ट मॉडल है.

ओला की इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन पर पहली नज़र में टेस्ला मॉडल एस और मॉडल 3 से काफी मिलती जुलती नजर आती है. यह एक ट्रडिशनल सेडान सिल्हूट है जिसमें पीछे की तरफ एक कूपे डिजाइन वाली छत का इस्तेमाल किया गया है. कार में राउंड और स्मूद बॉडी पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है. कार में बड़े व्हील बेस का इस्तेमाल किया गया है जिससे कार में बड़ी लंबी रेंज के लिए बड़ी बैटरी फिट की जा सके. बाकी ईवी की तरह ही इसमें ग्रिल का इस्तेमाल नहीं किया गया है. कार में हेडलैम्प का इस्तेमाल बंपर के ठीक ऊपर किया गया है. कार मे स्लीक, हॉरिजॉन्टल ब्लॉक्स दिए गए हैं. इन हेडलैम्प्स को LED बार से कनेक्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें : हीरो पर भारत सरकार की नजर, इनकम टैक्स की रिपोर्ट पर लिया संज्ञान, कंपनी ने कहा- हमें नहीं जानकारी

ज्यादा अपीलिंग लुक
कार के बोनट में भी जेंटल स्कल्पचर का यूज कंपनी ने किया है जिससे इसका लुक ज्यादा अपीलिंग लगता है. इस ईवी के फ्रंट बंपर के दोनों कोनों पर दो बड़े वेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. इस कार में में एक कूप जैसी छत के साथ एक ऑल-ग्लास रूफ है जो कि काफी अट्रैक्टिव है. रियर की ओर, OLA EV टेल-लाइट के रूप में एक लाइट बार भी दिया गया है. पीछे की तरफ एक OLA लोगो दिया गया है.

यह भी पढ़ें : रॉयल एनफील्ड को ‘बादशाहत’ खत्म करने आ रही ‘देसी’ क्रूजर बाइक, इस इंडियन कंपनी ने कर ली तैयारी

ओला का दावा है कि आगामी इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से भी ज्यादा की रेंज के साथ आने वाली है जो कि काफी आकर्षक रेंज है. इस इलेक्ट्रिक कार में 4 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने की क्षमता है. ओला ने कहा कि नया मॉडल भारत में बनी सबसे स्पोर्टी कार होगी और इसे अगले साल यानी 2024 में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है.

ये फीचर्स भी होंगे मौजूद
ओला इलेक्ट्रिक कार कई ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम, कीलेस और हैंडल-लेस डोर और कई एडवांस फीचर्स के साथ आएगी. यह ओला के इन-हाउस विकसित मूवओएस सॉफ्टवेयर के साथ आएगा. कंपनी भारत में एक बिल्कुल-नई ली-आयन बैटरी भी विकसित कर रही है. इस बैटरी से आने वाली इलेक्ट्रिक कार को पावर देने की उम्मीद है.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More